ePaper

मेरे और काजोल की पास्‍ट और प्रेजेंट की लवस्‍टोरी है दिलवाले : शाहरुख

Updated at : 04 Dec 2015 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
मेरे और काजोल की पास्‍ट और प्रेजेंट की लवस्‍टोरी है दिलवाले : शाहरुख

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की पूरी टीम इनदिनों फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्‍त हैं. शाहरुख-काजोल के फिल्‍म के प्रमोशन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते इसलिये दोनों फिल्‍म को प्रमोट करने लंदन भी पहुंचे थे. जहां दर्शकों ने पूरी टीम को जबरदस्‍त रिस्‍पांस दिया. वहीं शाहरुख से […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की पूरी टीम इनदिनों फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्‍त हैं. शाहरुख-काजोल के फिल्‍म के प्रमोशन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते इसलिये दोनों फिल्‍म को प्रमोट करने लंदन भी पहुंचे थे. जहां दर्शकों ने पूरी टीम को जबरदस्‍त रिस्‍पांस दिया.

वहीं शाहरुख से जब फिल्‍म के बारे में पूछ़ा गया तो उन्‍होंने बताया कि,’ यह मेरे और काजोल की पास्‍ट और प्रेजेंट की लवस्‍टोरी है.’ कृति ने भी बताया कि उनकी और वरुण धवन की लवस्‍टोरी भी प्‍यारी और युवाओं को जोड़ने वाली है. फिल्‍म में वरुण ने शाहरुख के छोटे भाई को किरदार निभाया है.

वरुण एकबार फिर पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं. उन्‍होंने फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म में उनके चॉकलेटी अंदाज को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. वहीं कृति की यह दूसरी फिल्‍म है. उन्‍होंने टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.

फिल्‍म में इन चारों के अलवा भी कई और कलाकार हैं जो दर्शकों को हंसाते नजर आयेंगे. फिल्‍म में बोमन ईरानी और जॉनी लीवर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म इसी 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola