ePaper

सानिया आपकी मुस्कान ने पूरे सेट को जीत लिया : शाहरुख खान

Updated at : 13 Oct 2015 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
सानिया आपकी मुस्कान ने पूरे सेट को जीत लिया : शाहरुख खान

हैदराबाद : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की पूरी टीम ने फिल्म के सेट पर टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा के साथ शानदार शाम बिताई. शाहरुख ने ट्विटर पर सानिया के दौरे की तस्वीरें साझा कीं और कहा कि वह टीम के लिए बिरयानी लेकर आईं. वहीं इस मौके पर फिल्‍म […]

विज्ञापन

हैदराबाद : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ की पूरी टीम ने फिल्म के सेट पर टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा के साथ शानदार शाम बिताई. शाहरुख ने ट्विटर पर सानिया के दौरे की तस्वीरें साझा कीं और कहा कि वह टीम के लिए बिरयानी लेकर आईं. वहीं इस मौके पर फिल्‍म के एक और लीड पेयर वरुण धवन और कृति शैनन मुख्‍य भूमिकाओं में थे.

शाहरुख खान (49) ने सानिया, काजोल, निर्देशक-कोरियोग्राफर दोस्त फराह खान, वरुण और अभिनेता वरुण शर्मा के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की. शाहरुख ने सानिया की प्रशंसा करते हुए लिखा कि,’ सानिया, (टेनिस खेलने के दौरान) आपके ‘रिटर्न्स’ बेदाग होते हैं लेकिन आप जो बिरयानी लेकर आईं वह और ज्यादा शानदार है. आपकी मुस्कान ने पूरे सेट को जीत लिया.धन्यवाद.’

सानिया ने शाहरुख के जवाब में कहा कि,’ आपका आभार. खुश हूं कि आखिरकार आपको बिरयानी खाने का समय मिला.’ रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को रिलीज होनी है. शाहरुख-काजोल की सुपरहिट जोड़ी एकबार फिर इस फिल्‍म में नजर आनेवाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola