ePaper

जानें ''बिग बॉस'' फेम पूजा मिश्रा के 5 विवाद

Updated at : 13 Oct 2015 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
जानें ''बिग बॉस'' फेम पूजा मिश्रा के 5 विवाद

मॉडल पूजा मिश्रा एकबार फिर विवादों में घिर आई है. उन्‍होंने करोल बाग स्थित एक स्‍टोर में जमकर मारपीट की और गाली-गलौच वाले शब्‍दों का भी प्रयोग किया. इसके बाद उन्‍होंने पिस्‍तौल निकालकर गोली मारने की भी धमकी दी. वहीं इस घटना एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वे तोड़फोड़ करती नजर आ रही […]

विज्ञापन

मॉडल पूजा मिश्रा एकबार फिर विवादों में घिर आई है. उन्‍होंने करोल बाग स्थित एक स्‍टोर में जमकर मारपीट की और गाली-गलौच वाले शब्‍दों का भी प्रयोग किया. इसके बाद उन्‍होंने पिस्‍तौल निकालकर गोली मारने की भी धमकी दी. वहीं इस घटना एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वे तोड़फोड़ करती नजर आ रही हैं. ‘बिग बॉस’ फेम पूजा मिश्रा शो में सुर्खियां बटोरने के बाद कई बार विवादों में आई. जानिये उनके पांच विवाद :

1. कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री ने उदयपुर में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न का मामला दर्ज कराया था. वहीं पुलिस ने भी इस खबर की पुष्टि की थी. उनका कहना है कि वे लोग उन्‍हें दस साल से परेशान कर रहे थे. पूजा कैलेंडर शूट के लिए उदयपुर में थी और एक होटल में ठहरी हुई थी.

2. मॉडल ने राजस्थान के नामी होटल में छेड़खानी का आरोप लगाया था. पूजा मिश्रा होटल के अपने कमरे से गहने और नकदी चोरी होने तथा उनके साथ छेडखानी का मामला दर्ज कराया था. हालांकि पूजा उनके साथ छेडखानी करने वाले का नाम नहीं बता पाईं.

3. हाल ही में द्वारका के एक होटल कर्मचारी से हाथापाई करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था. यूट्यूब पर पोस्‍ट किये गये इस वीडियो में हाथापाई करने के साथ-साथ वे गाली-गलौच करती भी नजर आ रही हैं. खबरों के अनुसार पूजा ने अपने कमरे के कुछ चीजों को तोड़ दिया था जिसकी भरपाई करने के लिए उन्‍हें कहा जा रहा था. पूजा ने भरपाई करने से इंकार किया और होटल छोड़कर जाने लगी. जब होटल के एक स्‍टाफ ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की तो वह (पूजा) हाथापाई पर उतर आई और गाली-गलौच भी करने लगी.

4. नोएडा के एक होटल में उनके साथ गैंगरेप होने को खुलासा किया था और पुलिसथाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पूजा मिश्रा ने अपने एक बयान में बताया था कि आरोपी ने नशे का इंजेक्शन लगाकर तीन दिनों तक उसके साथ रेप किया था.

5. एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक पूजा ने आरोप लगाया था कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा, उनकी मां पूनम सिन्‍हा, अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर और वेणु गोपाल धूत मिलकर उनके खिलाफ साजिश की और अपने आदमियों को वहां भेजा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola