‘बिग बॉस'' के लिए संपर्क नहीं किया गया : डीनो मोरिया

मुंबई : मॉडल-अभिनेता डीनो मोरिया ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि वह सलमान खान की मेजबानी में आने वाली रियल्टी कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ में नजर आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में काम करने का प्रस्ताव नहीं मिला है. ‘बिग बॉस’ के इस सीजन को […]
मुंबई : मॉडल-अभिनेता डीनो मोरिया ने उन खबरों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि वह सलमान खान की मेजबानी में आने वाली रियल्टी कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ में नजर आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में काम करने का प्रस्ताव नहीं मिला है. ‘बिग बॉस’ के इस सीजन को भी अभिनेता सलमान खान होस्ट करेंगे.
चुनौतियों पर आधारित रियल्टी कार्यक्रम ‘आई कैन डू दैट’ में नजर आने जा रहे ‘राज’ फिल्म के 39 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि ‘बिग बॉस’ उनके तरीके का कार्यक्रम नहीं है. जी पर प्रसारित होने वाले ‘आई कैन डू दैट’ कार्यक्रम के लांच पर डीनो ने कहा, ‘मुझे ‘बिग बॉस’ का प्रस्ताव नहीं मिला था, ये केवल अफवाहें थी. चैनल ने मुझसे संपर्क नहीं किया था लेकिन मेरा नाम इस्तेमाल किया गया था. यह मेरे तरीके का कार्यक्रम नहीं है.’
उन्होंने कहा, ‘मैं तीन महीनों तक घर में बंद नहीं रह सकता हूं. आज अपने कैरियर के लिए मुझे ईंधन की जरुरत नहीं है. मैं किसी तरह के कार्यक्रम का अनादर नहीं कर रहा है लेकिन यह मेरे तरीके का कार्यक्रम नहीं है.’ फिलहाल शो में शामिल होनेवाले प्रतिभागियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




