ePaper

‘बिग बॉस'' के प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा करता हूं : सलमान

Updated at : 29 Sep 2015 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
‘बिग बॉस'' के प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा करता हूं : सलमान

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि वे अक्सर अपने अनुभवों को रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के प्रतिभागियों के साथ साझा करते हैं. सलमान इस शो के होस्‍ट हैं. 49 वर्षीय सलमान ने कहा कि उनकी मां और करण जौहर की मां हीरु जौहर इस शो को देखती हैं और उन्हें अपनी प्रतिक्रिया […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि वे अक्सर अपने अनुभवों को रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के प्रतिभागियों के साथ साझा करते हैं. सलमान इस शो के होस्‍ट हैं. 49 वर्षीय सलमान ने कहा कि उनकी मां और करण जौहर की मां हीरु जौहर इस शो को देखती हैं और उन्हें अपनी प्रतिक्रिया देती हैं.

‘बिग बॉस’ के नौंवे सत्र के संवाददाता सम्मेलन में सलमान ने कहा, ‘बिग बॉस में मैं एक प्रतिशत भी अभिनय नहीं करता. इसमें मैं सलमान खान होता हूं, सलीम खान का बेटा, सोहेल, अरबाज, अरपिता और अलवीरा का भाई. मैं अपने या अपने परिवार या अपने दोस्तों के अनुभवों को इन (प्रतिभागियों) के साथ साझा करता हूं.’

उन्होंने कहा, ‘वे इस शो और प्रतिभागियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखती और महससू करती हैं. ऐसा होते देखना अच्छा नहीं लगता. मुझे लगता है कि लोगों को अपनी सीमा में रहना चाहिए और रेखा को पार नहीं करना चाहिए.’

सलमान ने कहा, ‘मैं शो के एपीसोड देखता हूं और इनके बारे में जरुरी बातें नोट करता हूं. मैं प्रतिभागियों के साथ अनुभव साझा करता हूं. जब अमिताभ बच्चन इसके प्रस्तोता थे, तो उन्होंने लडाइयों पर प्रतिक्रिया नहीं दी थी. मैं प्रतिक्रिया देता हूं. इसके लिए मुझे बहुत सी आलोचनाओं का सामना करना पडता है.’

ऐसी खबरें थीं कि सलमान ‘बिग बॉस’ के नौंवे सत्र की मेजबानी नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने इस विवादास्पद शो में प्रस्तोता के रुप में वापसी की है. उन्होंने कहा, ‘तीन महीने के बाद मैं थक जाता हूं लेकिन टीम के साथ मेरा जुडाव लंबे समय से है. शो पर आने वाले लोग पढे लिखे और मशहूर होते हैं. वे या तो चीजों को नाटकीय ढंग से करते हैं या फिर चालाकी से.’

इस सत्र में शो की थीम ‘डबल ट्रबल’ है. इस बारे में ‘दबंग’ के स्टार अभिनेता ने कहा कि कहा, ‘मैं इससे सहमत नहीं था. उन्होंने कहा कि यह शो की अवधारणा (कॉन्सेप्ट) है और मुझे यह मजेदार लगा। टीम इसे करना चाहती थी.’ ऐसा कहा जा रहा है कि शो का हिस्सा जोडे हो सकते हैं.

इस बारे में कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने कहा, ‘आपको फिल्म में हर तरह के किरदार देखने को मिलेंगे.’ यहां दिलचस्प बात यह है कि शो का प्रसारण 11 अक्तूबर से शुरु होने वाला है और उस दिन मेगास्टार अमिताभ बच्चन का जन्मदिन भी है. सलमान ने कहा, ‘यह एक संयोग है. लेकिन हम इसका श्रेय लेंगे. यह हैप्पी बर्थडे कहने का हमारा तरीका है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola