ePaper

ऐश्वर्या के बारे में पूछा तो सलमान बोले, ‘जज्बाती सवाल कर दिया''

Updated at : 29 Sep 2015 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
ऐश्वर्या के बारे में पूछा तो सलमान बोले, ‘जज्बाती सवाल कर दिया''

मुंबई : सुपर स्टार सलमान खान से आज जब उनकी पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय बच्चन के लोकप्रिय रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ में आने के बारे में सवाल किया गया तो वह कहे बिना नहीं रह सके, ‘जज्बाती सवाल कर दिया.’ सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं. सलमान और ऐश्‍वर्या ने कई फिल्‍मों में […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपर स्टार सलमान खान से आज जब उनकी पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय बच्चन के लोकप्रिय रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ में आने के बारे में सवाल किया गया तो वह कहे बिना नहीं रह सके, ‘जज्बाती सवाल कर दिया.’ सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं. सलमान और ऐश्‍वर्या ने कई फिल्‍मों में काम किया है. दर्शकों ने उनकी जोड़ी को पर्दे पर खासा पसंद भी किया था.

ऐसी रिपोर्टे हैं कि ऐश्वर्या अपनी आगामी फिल्म ‘जज्बा’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस’ में आ सकती हैं. इस फिल्म से वह कई साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आयेंगी. इसके बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, ‘पीआर वालों द्वारा माइक हटाने से पूर्व यह अंतिम सवाल होना चाहिए था. इस सवाल के लिए तालियां. जज्बाती सवाल कर दिया.’

इस फिल्‍म के अलावा ऐश्‍वर्या जल्‍द ही करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में उनके अलावा रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा भी मुख्‍य भूमिकाओं में होंगे. वहीं सलमान इस (बिग बॉस 9) शो को होस्‍ट करने के अलावा अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की भी शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में उनके सोनम कपूर और अनुपम खेर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola