रवीना टंडन ने अपनी मां की मौत की खबर को खारिज किया
Updated at : 21 Sep 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक अखबार में आयी अपनी मां की मौत की खबर को खारिज करते हुए कहा कि उनकी मां ‘भली-चंगी’ हैं. 40 साल की अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपनी मां वीणा की एक तस्वीर डाली जिसमें वे एक समारोह में नाचती दिख रही हैं.रवीना ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी मां भली चंगी […]
विज्ञापन
मुंबई: अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक अखबार में आयी अपनी मां की मौत की खबर को खारिज करते हुए कहा कि उनकी मां ‘भली-चंगी’ हैं. 40 साल की अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपनी मां वीणा की एक तस्वीर डाली जिसमें वे एक समारोह में नाचती दिख रही हैं.रवीना ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी मां भली चंगी हैं और कल एक समारोह में नाच भी रही थीं। कल एक बडे अखबार ने उनकी मौत की खबर दी थी.”
अभिनेत्री ने कहा कि उनसे खबर के लिए माफी मांगी गयी.
यह खबर उनके किसी जानकार पत्रकार ने दी ‘‘जिससे पता चलता है कि मीडिया तथ्यों की बिल्कुल भी पडताल नहीं करता।” उन्होंने कहा कि उनकी मां एक जिंदादिल इंसान हैं और सुबह अखबार पढने के बाद वे सभी जमकर हंसे. रवीना के अनुसार उनकी मां ने कहा कि ‘‘इन लोगों को क्या जल्दी है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




