ePaper

कंगना-इमरान की ''कट्टी बट्टी'' ने पहले दिन कमाये 5.25 करोड़

Updated at : 19 Sep 2015 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
कंगना-इमरान की ''कट्टी बट्टी'' ने पहले दिन कमाये  5.25 करोड़

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत और अभिनेता इमरान खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘कट्टी बट्टी’ ने रिलीज के पहले लगभग 5.25 करोड़ की कमाई की. बडे पर्दे पर दोनों की जोड़ी पहली बार नजर आई है. दर्शकों ने दोनों की कैमेस्‍ट्री को पसंद किया है. फिल्‍म में कंगना कई अवतारों में नजर आई हैं. वहीं व्‍यापार […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनाउत और अभिनेता इमरान खान की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘कट्टी बट्टी’ ने रिलीज के पहले लगभग 5.25 करोड़ की कमाई की. बडे पर्दे पर दोनों की जोड़ी पहली बार नजर आई है. दर्शकों ने दोनों की कैमेस्‍ट्री को पसंद किया है. फिल्‍म में कंगना कई अवतारों में नजर आई हैं.

वहीं व्‍यापार विश्‍लेषकों का कहना है कि फिल्‍म आनेवाले दिनों में अच्‍छी कमाई करेगी. फिल्‍म लिव-इन-रिलेशनशिप पर आधारित है. लंबे समय से फिल्‍मों में दूर रहे अभिनेता को दर्शकों ने इस फिल्‍म में पसंद किया है. कंगना इससे पहले फिल्‍म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ में नजर आ चुकी हैं. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई की थी.

कंगना जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘रंगून’ में सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ नजर आयेंगी. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि ‘कट्टी बट्टी’ आनेवाले दिनों में कितनी कमाई कर पाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola