ePaper

लॉस एंजिलिस में अभिनेत्री रवीना हुई दुर्व्यवहार की शिकार

Updated at : 17 Aug 2015 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस में अभिनेत्री रवीना हुई दुर्व्यवहार की शिकार

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने यहां पर स्वतंत्रता दिवस से जुडे एक समारोह में उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि आयोजकों में से एक नशे की हालत में मंच के उपर आ गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया. रवीना ने इस बात को साझा करने […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने यहां पर स्वतंत्रता दिवस से जुडे एक समारोह में उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि आयोजकों में से एक नशे की हालत में मंच के उपर आ गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया.

रवीना ने इस बात को साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया. उन्होंने लिखा, ‘लॉस एंजिलिस में स्वतंत्रता दिवस से जुडे एक उत्सव में शानदार दो दिन बिताने के बाद अंत थोडा बुरा रहा. सब ठीक चल रहा था जब तक कि नशे की हालत में एक व्यक्ति मंच पर नहीं चढ आया.’
हाल ही में अनुराग कश्‍यप की फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में नजर आने वाली रवीना ने लिखा कि उसने दुर्व्यवहार करना शुरु कर दिया और फब्तियां कसने लगा. दु:ख की बात यह है कि सुरक्षा से जुडे सारे लोग नीचे थे और उसे पकड़ नहीं सके. वह आयोजकों में से एक था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola