ePaper

मैं खुश हूं कि लोग मुझे गंभीरता से ले रहे हैं : धर्मेश

Updated at : 01 Aug 2015 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
मैं खुश हूं कि लोग मुझे गंभीरता से ले रहे हैं : धर्मेश

मुंबई : कोरियोग्राफर धर्मेश येलांदे हाल ही में रेमो डिसूजा की कामयाब फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में नजर आये थे. इस फिल्‍म में धर्मेश अपने प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल करने के बाद पूरी तरह से अभिनय के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की सोच रहे हैं. धर्मेश ‘सर’ के नाम से लोकप्रिय टीवी पर प्रसारित […]

विज्ञापन

मुंबई : कोरियोग्राफर धर्मेश येलांदे हाल ही में रेमो डिसूजा की कामयाब फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में नजर आये थे. इस फिल्‍म में धर्मेश अपने प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल करने के बाद पूरी तरह से अभिनय के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की सोच रहे हैं.

धर्मेश ‘सर’ के नाम से लोकप्रिय टीवी पर प्रसारित होने वाले नृत्य कार्यक्रम से घर घर में प्रसिद्ध हुए. उन्होंने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत रेमो की वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘एबीसीडी’ से की और इसके बाद इस फिल्म के सीक्वल में अपने किरदार से दर्शकों पर छाप छोडी. इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने भी अभिनय किया है.

धर्मेश ने कहा, ‘ अब मेरी रुचि अभिनय करने में है. इस वक्त में दो फिल्मों की पेशकश पर विचार कर रहा हूं. अभी तक किसी को भी अंतिम रुप नहीं दिया है. ये फिल्में नृत्य से संबंधित नहीं है. वे अलग कहानियां है. मैं खुश हूं कि लोग मुझे गंभीरता से ले रहे हैं और वे नृत्य के अलावा सोच रहे हैं. मैं अभिनय करने में भी सक्षम हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola