एक्शन और रोमांस आधारित फिल्में करना चाहती है लौरेन गोटलिब

मुंबई : रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एबीसीडी 2’ की अदाकारा और डांसर लौरेन गोटलिब की अब नृत्य से हटकर एक्शन और रोमांस करने में रुचि है. उनका कहना है कि वे फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाना चाहती हैं. रेमो डिसूजा की डांस आधारित फिल्म ‘एबीसीडी’ से बालीवुड में कदम रखने […]
मुंबई : रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एबीसीडी 2’ की अदाकारा और डांसर लौरेन गोटलिब की अब नृत्य से हटकर एक्शन और रोमांस करने में रुचि है. उनका कहना है कि वे फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाना चाहती हैं.
रेमो डिसूजा की डांस आधारित फिल्म ‘एबीसीडी’ से बालीवुड में कदम रखने वाली 27 वर्षीया लौरेन हाल ही में ‘एबीसीडी’ के सीक्वल में वरुण धवन के साथ और ‘वेल्कम टू कराची’ में जैकी भगनानी के साथ नजर आई थी.
लौरेन ने कहा कि,’ मुझे फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं पर उनमें मुझे कुछ भी रोमांचक नहीं लग रहा. मुझे अब डांस आधारित फिल्म नहीं करनी है. मुझे लगता है कि मैं स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म कर सकती हूं. मैं अलग-अलग तरह के किरदार अदा करना चाहती हूं जैसे रोमांटिक.
लौरेन इससे पहले डांस आधारित रिएलटी शो ‘झलक दिखला जा’ और एक्शन रिएलटी शो ‘खतरों के खिलाडी’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




