रितिक को डांस का भगवान मानते हैं टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ रितिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं. उनका कहना है कि वे डांस के भगवान हैं. टाइगर ने फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके डांस को भी खासा पसंद किया था. इसी फिल्म से कृति शैनन ने भी डेब्यू किया था. टाइगर […]
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ रितिक रोशन के बहुत बड़े फैन हैं. उनका कहना है कि वे डांस के भगवान हैं. टाइगर ने फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके डांस को भी खासा पसंद किया था. इसी फिल्म से कृति शैनन ने भी डेब्यू किया था.
टाइगर के डांस को देखकर कई लोगों ने उनकी तुलना रितिक से कर दी थी लेकिन टाइगर का कहना है कि,’ मेरे डांस की प्रशंसा करना मेरे लिए एक बड़ी बात है लेकिन तुलना करना एक अलग बात है. रितिक डांस के भगवान हैं.’
टाइगर जल्द ही आगामी फिल्म ‘बागी’ में नजर आयेंगे. फिल्म में उनके आपोजिट श्रद्धा कपूर लीड रोल में होगी. फिल्म एक लव-स्टोरी है. वहीं टाइगर ने इस बात को भी खारिज किया है कि वे ‘एबीसीडी 3’ का हिस्सा है. उनका कहना है कि उन्हें इस फिल्म की कभी पेशकश नहीं की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




