''एबीसीडी 3'' में नहीं होंगे टाइगर श्रॉफ : रेमो डिसूजा

जानेमाने निर्देशक-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का कहना है कि फिल्म ‘एबीसीडी 3’ में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नहीं होंगे. हाल ही में खबरें आई थी कि ‘एबीसीडी 3’ में टाइगर लीड रोल में नजर आयेंगे लेकिन रेमो ने इस खबर को सिरे से खारिज किया है. वहीं हालिया रिलीज फिल्म ‘एबीसीडी 2’ बॉक्स ऑफिस पर […]
जानेमाने निर्देशक-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का कहना है कि फिल्म ‘एबीसीडी 3’ में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में नहीं होंगे. हाल ही में खबरें आई थी कि ‘एबीसीडी 3’ में टाइगर लीड रोल में नजर आयेंगे लेकिन रेमो ने इस खबर को सिरे से खारिज किया है. वहीं हालिया रिलीज फिल्म ‘एबीसीडी 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.
एक अंग्रेजी अखबार में ध्दपी खबर के अनुसार रेमो का कहना है कि,’ मैं टाइगर श्रॉफ के साथ एक एक्शन फिल्म कर रहा हूं उसकी शूटिंग इस महीने के अंत में शूरू होगी. मैंने ‘एबीसीडी 3′ के बारे में कभी कोई बात ही नहीं के तो वो इस फिल्म का हिस्सा कैसे हो सकते हैं.’
‘एबीसीडी 2’ में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. फिल्म डांस पर आधारित है और यह फिल्म ‘एबीसीडी’ का सीक्वल है. दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खासा पसंद किया है.
फिलहाल टाइगर इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बागी’ की शूटिंग में खासा व्यस्त हैं. फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में होंगी. दोनों की जोड़ी पहली बार इस फिल्म में एकसाथ नजर आनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




