गोविंदा ने ''पार्टनर'' सलमान के लिए साई मंदिर में की प्रार्थना

Updated at : 11 May 2015 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
गोविंदा ने ''पार्टनर'' सलमान के लिए साई मंदिर में की प्रार्थना

शिरडी : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने शिरडी के मंदिर में सुपरस्टार सह अभिनेता सलमान खान के लिए प्रार्थना की. दोनों ने फिल्‍म ‘पार्टनर’ में साथ काम किया था. गोविंदा ने सलमान से बांद्रा में स्थित उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट जाकर मुलाकात भी की थी. प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने के बाद गोविंदा ने कहा, ‘ मैंने […]

विज्ञापन

शिरडी : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने शिरडी के मंदिर में सुपरस्टार सह अभिनेता सलमान खान के लिए प्रार्थना की. दोनों ने फिल्‍म ‘पार्टनर’ में साथ काम किया था. गोविंदा ने सलमान से बांद्रा में स्थित उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट जाकर मुलाकात भी की थी.

प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन करने के बाद गोविंदा ने कहा, ‘ मैंने शिरडी के साई बाबा मंदिर में सलमान के लिए प्रार्थना की है. इस वक्त ज्यादा बात नहीं कर सकता हूं, लेकिन मैंने उनके लिए प्रार्थना की है.’

गोविंदा की पत्नी सुनीता भी उनकी इस यात्रा में साथ थीं. सलमान को 2002 के हिट एंड रन मामले में मुंबई की एक सत्र अदालत ने पांच साल के कठोर कारावास की सुनाई थी, जिसे बाद में बंबई उच्च न्यायालय ने स्थगित कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola