ePaper

आदित्‍य पंचोली को मिली जमानत, गाना पसंद नहीं आने को लेकर की थी मारपीट

Updated at : 09 Mar 2015 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
आदित्‍य पंचोली को मिली जमानत, गाना पसंद नहीं आने को लेकर की थी मारपीट

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पांचोली पर जुहू इलाके के एक फाईव स्टार होटल के पब में मारपीट और तोड़फोड़ की जिसके बाद मुंबई की सांताक्रुज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. मुंबई पुलिस ने एक्टर को कोर्ट में पेश किया था जहां उन्हें जमानत दे दी गई. खबरों के अनुसार 5 सितारा होटल सी प्रिंसेस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पांचोली पर जुहू इलाके के एक फाईव स्टार होटल के पब में मारपीट और तोड़फोड़ की जिसके बाद मुंबई की सांताक्रुज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. मुंबई पुलिस ने एक्टर को कोर्ट में पेश किया था जहां उन्हें जमानत दे दी गई. खबरों के अनुसार 5 सितारा होटल सी प्रिंसेस के एक पब में पांचोली ने डीजे से अंग्रेजी गाना बंद करके हिंदी गाना बजाने को कहा जिसके बाद विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गयी.

आपको बाता दें कि घटना के दौरान पंचोली साफ तौर पर गुस्से में नजर आ रहे हैं. पांचोली के कई बार कहने पर भी डीजे पर हिंदी गाना नहीं बजाया गया जिससे वे गुस्से में आ गये. इससे नाराज होकर आदित्य ने पब के काउंटर पर जाकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. ऐसे में वहां मौजूद बाउंसर ने आदित्य को रोकने की कोशिश की लेकिन आदित्य ने किसी की नहीं सुनी. जब बांउसर आदित्य पंचोली को जबरन पब से निकालने लगे तो वो मारपीट पर आमादा हो गए.

आदित्‍य के लिए किसी भी विवाद में फंसना कोई नई बात नहीं है. उनके लिए पुलिस और जेल की चारदीवारी के आसपास नजर आना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी वे कई विवादों में घिरे नजर आये हैं. आदित्य पंचोली पूजा बेदी के साथ डेट कर रहे थे और एक्ट्रेस ने उन पर अपनी नौकरानी के साथ रेप का आरोप लगाया.

उन्‍होंने हाल ही में फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के सेट पर भी हंगामा किया था. वे सेट पर क्रू से भिड़ चुके हैं जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया था. वहीं कंगना के साथ रिश्ते पर किताब को लेकर भी उन्‍होंने काफी सुर्खियां बटोरीं थी. उन्‍होंने मीडिया को यह खबर दी थी कि वे अपने और कंगना रनौत के रिश्ते का सच एक किताब में उतारने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola