ePaper

वरुण-श्रद्धा के ''ABCD 2'' के सेट पर लगी आग

Updated at : 28 Feb 2015 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
वरुण-श्रद्धा के ''ABCD 2'' के सेट पर लगी आग

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ के सेट पर आग लग गई. इस घटना के दौरान सेट पर 700 जूनियर आर्टिस्‍ट के अलावा कई फॉरेन आर्टिस्‍ट भी मौजूद थे. वहीं वरुण और श्रद्धा रिहर्सल कर रहे थे. रेमो डिसूजा की इस फिल्‍म में वरुण और श्रद्धा के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ के सेट पर आग लग गई. इस घटना के दौरान सेट पर 700 जूनियर आर्टिस्‍ट के अलावा कई फॉरेन आर्टिस्‍ट भी मौजूद थे. वहीं वरुण और श्रद्धा रिहर्सल कर रहे थे. रेमो डिसूजा की इस फिल्‍म में वरुण और श्रद्धा के अलावा सारा लॉरेन भी है. दोनों कलाकार पहली बार एकसाथ नजर आयेंगे.

वहीं सूत्रों के अनुसार सेट पर आग लगने का कारण बल्‍ब था जो सीलिंग में लगा हुआ था. इसमें बटर पेपर फंस गया जिस कारण शार्ट सार्किट हो गया और आग लग गई. इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड जल्द ही आ गईं और आग पर काबू पा लिया गया. आग से सेट तो पूरा खराब हो गया, लेकिन किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

आपको बता दी बात की जानकारी खुद वरूण ने सोशल नेटवार्किंग साइट ट्विटर पर दी. उन्होंने पोस्ट किया कि,’ हमारे सेट पर आग लग गई. लेकिन भगवान का शुक्र कि हम सभी लोग ठीक हैं और कल दोबारा अपना काम करेंगे. हम डांस करना नहीं रोकेंगे….’ इसके बाद श्रद्धा ने भी ट्वीट किया कि हां, यह सच है कि सेट पर आग लग गई लेकिन अब सब ठीक है. किसी को चोट नहीं लगी. हम अपना काम कंटीन्यू कर पाएंगे.

फिल्‍म को लेकर श्रद्धा और वरुण खासा उत्‍साहित हैं. श्रद्धा ने पहले ही बताया था कि उन्‍हें स्‍टेज पर डांस करना अच्‍छा लगता है. उन्‍हें डांस करने को भी बेहद शौक है. वहीं वरुण कर फिल्‍म ‘बदलापुर’ हाल ही में रिलीज हुई है. दर्शक उनकी इस फिल्‍म को पसंद कर रहे हैं. फिल्‍म में वरुण ने गंभीर भूमिका निभाई है. फिल्‍म में नवाजुद्दीन सिद्दाकी ने अपने डायलॉग्‍स का भरपूर तड़का भी लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola