ePaper

''डैडी'' के साथ पाक्स्तिान पहुंची पूजा भट्ट...

Updated at : 26 Feb 2015 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
''डैडी'' के साथ पाक्स्तिान पहुंची पूजा भट्ट...

मुंबई : फिल्म निर्माता महेश भट्ट के नाटक ‘डैडी’ का पाकिस्तान में प्रदर्शन होने वाला है. यह नाटक वर्ष 1989 में इसी नाम से बनी महेश भट्ट की फिल्म पर आधारित है. इसी फिल्म से महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. भारत में इसका प्रदर्शन बहुत […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म निर्माता महेश भट्ट के नाटक ‘डैडी’ का पाकिस्तान में प्रदर्शन होने वाला है. यह नाटक वर्ष 1989 में इसी नाम से बनी महेश भट्ट की फिल्म पर आधारित है. इसी फिल्म से महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी.

भारत में इसका प्रदर्शन बहुत ही सफल रहा था. इस नाटक का प्रदर्शन नेशनल अकादमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, काराची द्वारा आयोजित किये जा रहे आगामी अंतरराष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव 2015 में किया जाएगा. इसके प्रदर्शन में महेश भट्ट और पूजा भट्ट उपस्थित रहेंगे.

इस नाटक में इमरान जाहिद वह भूमिका निभा रहे हैं जिसे फिल्म में अनुपम खेर ने निभाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola