ePaper

गैंगस्‍टर लवली से मिलना अर्जुन पर पड़ा भारी, पुलिस करेगी पूछताछ

Updated at : 03 Feb 2015 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
गैंगस्‍टर लवली से मिलना अर्जुन पर पड़ा भारी, पुलिस करेगी पूछताछ

मुंबई : मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली के साथ एक अस्पताल में कथित ‘अनाधिकृत’ मुलाकात के संबंध में बालीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से हाजिर होने के लिए कहा है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभिनेता से पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश देने वाला पत्र बीते सप्ताह उनके आवास […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली के साथ एक अस्पताल में कथित ‘अनाधिकृत’ मुलाकात के संबंध में बालीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से हाजिर होने के लिए कहा है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि अभिनेता से पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश देने वाला पत्र बीते सप्ताह उनके आवास पर भेजा गया, लेकिन उन्होंने अब तक जवाब नहीं दिया है.

जेजे मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल मादवी ने कहा,’ हमें हाल में इस मुलाकात के बारे में जानकारी मिली और इस संबंध में मालूमात हासिल की जा रही है. हमने बीते सप्ताह अभिनेता को पत्र भेजकर उन्हें जल्द से जल्द हाजिर होने का निर्देश दिया ताकि हम उनसे मुलाकात के कारणों के बारे में पूछताछ कर सकें. पत्र अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर सुपुर्द किया गया और उनकी पत्नी ने इसे प्राप्त किया.’

फिल्म ‘डैडी’ में गवली से मिलता जुलता एक किरदार निभा रहे 42 वर्षीय अभिनेता ने पिछले वर्ष 28 दिसंबर को एक हत्याकांड में दोषी ठहराए गए गैंगस्टर से जेजे अस्पताल में कथित रुप से मुलाकात की थी.एक अन्य अधिकारी ने कहा,’ हम कुछ दिन और इंतजार करेंगे और, अगर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आता है तो हम उन्हें रिमाइंडर भेजेंगे.’ उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से अनुमति लिये बगैर किसी दोषी कैदी से मिलने की किसी को अनुमति नहीं है.

सूत्रों ने कहा कि अभिनेता ने गवली से उनका व्यक्तित्व समझने के लिए मुलाकात की ताकि वह पूर्व अंडरवर्ल्ड डान की भूमिका अच्छी तरह निभा सकें. गवली एक कारपोरेटर कमलाकर जामसनदेकर की वर्ष 2007 में हुई हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola