''मुन्नाभाई'' बनने के लिए रणबीर कपूर बढायेंगे वजन...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म के लिए वजन बढ़ाने वाले हैं. निर्देशक राजकुमार हिरानी संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभायेंगे. वहीं रणबीर संजय की तरह दिखने के लिए अपना वजन बढाने वाले हैं. फिल्म का लेकर […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म के लिए वजन बढ़ाने वाले हैं. निर्देशक राजकुमार हिरानी संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म में संजय दत्त की भूमिका रणबीर कपूर निभायेंगे. वहीं रणबीर संजय की तरह दिखने के लिए अपना वजन बढाने वाले हैं. फिल्म का लेकर हिरानी बेहद उत्साहित है. उनका कहना है कि संजय ने अपनी इस छोटी सी जिदंगी में कई किरदार जी लिए हैं.
वहीं हिरानी ने आगे कहा कि,’ रणबीर उस समय के संजय दत्त के तरह दिखते हैं जब संजय की फिल्म ‘रॉकी’ रिलीज हुई थी. वहीं उस फिल्म के बाद संजय का वजन बढ़ता गया इसलिए रणबीर को वजन बढ़ाने की जरूरत है.’
संजय हाल ही फिल्म ‘पीके’ में नजर आये थे. हिरानी ने संजय की कहानी को बहुत ही ईमानदारी के साथ लिखा था. साथ ही दोनों के बीच ये बात हो चुकी है कि फिल्म में संजय की जीवनी की सच्ची कहानी को ही दिखाया जायेगा. फिल्म के लिए रणबीर कपूर भी खासा उत्साहित हैं. फिलहाल रणबीर अपनी आगामी फिल्म ‘रॉय’ का लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में अर्जुन रामपाल और जैकलीन फर्नाडीज भी मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




