भांजी श्रद्धा पर मुझे बेहद गर्व है : तेजस्वनी कोल्हापुरे

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री तेजस्विनी कोल्हापुरे ने कहा है कि वह अपनी भांजी श्रद्धा कपूर के फिल्मी कैरियर को लेकर खुश हैं. तेजस्विनी आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ में नजर आई थी. 34 वर्षीया तेजस्विनी ने बताया कि,’ एक विलेन’ फिल्म की अभिनेत्री ने अच्छी भूमिकाओं के लिए सात साल तक इंतजार किया. पद्मिनी कोल्हापुरे […]
मुंबई: फिल्म अभिनेत्री तेजस्विनी कोल्हापुरे ने कहा है कि वह अपनी भांजी श्रद्धा कपूर के फिल्मी कैरियर को लेकर खुश हैं. तेजस्विनी आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ में नजर आई थी.
34 वर्षीया तेजस्विनी ने बताया कि,’ एक विलेन’ फिल्म की अभिनेत्री ने अच्छी भूमिकाओं के लिए सात साल तक इंतजार किया. पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन तेजस्विनी ने बताया कि,’ मुझे श्रद्धा पर गर्व है क्योंकि उन्होंने अच्छी भूमिकाओं के लिए सात सालों तक इंतजार किया. लेकिन उसने अपनी अलग पहचान कायम की. उसने हमेशा अपना ध्यान लक्ष्य पर केन्द्रित रखा.’
निर्देशक पति पंकज सारस्वत से अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही तेजस्विनी ने ‘अग्ली’ में अनुराग कश्यप के साथ काम किया है. अभिनेत्री ने कश्यप के साथ ‘पांच’ फिल्म से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी लेकिन यह कभी प्रदर्शित नहीं हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




