ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगी झारखंड के फिल्मकार निरंजन कुजूर की 'तीरे बेंधो ना' की स्क्रीनिंग

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Dec 2023 5:32 PM

विज्ञापन

22वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आगाज 20 जनवरी 2024 को होगा. ऐसे में झारखंड के लिए इस बार गर्व की बात है, क्योंकि इस महोत्सव के लिए निरंजन कुजूर की शॉर्ट फिल्म 'तीरे बेंधो ना' को प्रदर्शित होने के लिए चुना गया है.

विज्ञापन

झारखंड के युवा फिल्मकार निरंजन कुजूर की शॉर्ट फिल्म ‘तीरे बेंधो ना’ को 22वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में के ‘शॉर्ट एंड इंडिपेंडेंट’ खंड में प्रदर्शित होने के लिए चुना गया है. नौ दिवसीय महोत्सव 20 से 28 जनवरी, 2024 तक ढाका में आयोजित किया जाएगा. महोत्सव का आयोजन रेनबो फिल्म सोसाइटी की ओर से किया जाता है, जो बांग्लादेश के फिल्म समाज आंदोलन में सबसे सक्रिय फिल्म संस्थाओं में से एक है. वे अमूमन सेमिनारों, मास्टरक्लासों और कार्यशालाओं से भरे फिल्म महोत्सव का आयोजन करते हैं.

तीरे बेंधो ना की ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगी स्क्रीनिंग

निरंजन कुजूर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है. उन्होंने कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ‘तीरे बेंधो ना’ .. (UNANCHORED) को 22वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, बांग्लादेश, 2024 के ‘लघु और स्वतंत्र’ खंड में प्रदर्शित होने के लिए चुना गया है. शॉर्ट फिल्म ‘तीरे बेंधो ना’ के डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर निरंजन कुजूर हैं. वहीं, इसके स्टोरी राइटर और सिनेमेटोग्राफर जॉयदीप भौमिक हैं. फिल्म के एडिटर ज्योति रंजन रथ हैं.

undefined

क्या है तीरे बेंधो ना की कहानी

शॉर्ट फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है- हरिपद की बेटी उर्मी के स्कूल में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होता है, जहां वह हृदय संबंधी किसी जटिल रोग से पीड़ित पायी जाती है. हरिपद के अपनी पत्नी के साथ पहले से ही संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे. उर्मी के इलाज के दौरान वह अपनी पत्नी की उसके प्रति नाउम्मीदी को संभालने के जद्दोजहद में लग जाता है. निरंजन ने शॉर्ट फिल्म को लेकर कहा, हरिपद का चरित्र लगभग हर परिवार में मौजूद उस एक व्यक्ति की तरह है, जिसे समाज के तौर तरीके समझ नहीं आते, जिनको व्यावहारिक ज्ञान कम होता है. जिसकी वजह से वे प्यार और सम्मान नहीं पा पाते. उनकी आदतों की वजह से लोग उनसे दूरी बना लेते हैं या उन्हें ठगने का प्रयास करते हैं. ‘तीरे बेंधो ना’ एक वास्तविक घटना पर आधारित है जो कुछ साल पहले एक स्थानीय बंगाली समाचार पत्र के माध्यम से हमें मिली. फ़िल्म को यथार्थवादी तरीके से सजाया गया है ताकि कहानी की नाटकीयता दायरे में रहे.

शर्मिला टैगोर 22वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होंगी शामिल

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर 22वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए ढाका जाएंगी. यह महोत्सव 20 जनवरी, 2024 को शुरू होने वाला है और 28 जनवरी तक चलेगा. शर्मिला एशियाई प्रतियोगिता अनुभाग के जूरी सदस्यों में से एक के रूप में कार्य करेंगी. महोत्सव अथॉरिटी ने कहा कि उस पैनल में अन्य जूरी सदस्य रूसी निर्माता अन्ना शालाशिना, चीनी फिल्म व्यक्तित्व और निर्माता शी चुआन, बांग्लादेशी निर्माता सामिया जमान और थाईलैंड के निर्देशक और निर्माता टॉम वालर होंगे. वे सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ डीओपी का चयन करेंगे.

Also Read: झारखंड के युवा फिल्मकार निरंजन कुजूर के विज्ञापन फिल्म ‘ दि स्पिटिंग वाॅल को ABBY’S Award मिला

झारखंड के युवा फिल्मकार निरंजन कुजूर

गौरतलब है कि झारखंड के युवा फिल्मकार निरंजन कुजूर की कुडुख भाषा में बनी फि ल्म ‘एड़पा काना ’ को नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में बेस्ट ऑडियोग्राफी के लिए राष्ट्री य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. झारखंड के लोहरदगा जिले के रहनेवाले निरंजन कुजूर निदेशक और पटकथा लेखक हैं. अब तक निरंजन ने कुड़ुख, हिंदी, बांग्ला और संताली भाषा में फिल्म बनायी है. हाल ही में निरंजन ने बांग्ला में शार्ट फिल्म ‘तीरे बेंधो ना’ बनायी है, जिसे केरल के IDSFFK aur SiGNS फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola