''Marrakech Film Festival'' में प्रदर्शित होगी शाहरुख की फिल्म ''Happy New Year''

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के अभिनय से सजी और फराह खान निर्देशित फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ को 14वें मार्राकेश फिल्मोत्सव में प्रदर्शित करने के लिए आधिकारिक रुप से आमंत्रित किया गया है. मोरक्को में आयोजित होने वाले इस समारोह में फिल्म को गैर प्रतियोगिता श्रेणी के तहत प्रदर्शित किया जाएगा. गौरतलब है कि हाल […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के अभिनय से सजी और फराह खान निर्देशित फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ को 14वें मार्राकेश फिल्मोत्सव में प्रदर्शित करने के लिए आधिकारिक रुप से आमंत्रित किया गया है. मोरक्को में आयोजित होने वाले इस समारोह में फिल्म को गैर प्रतियोगिता श्रेणी के तहत प्रदर्शित किया जाएगा. गौरतलब है कि हाल ही में इस फिल्म की पटकथा को ऑस्कर पुस्तकालय में भी रखा गया है.
फिल्मोत्सव के निदेशक मेलिता तास्कन दु पलानतियर ने एक बयान में कहा,’हम खुश हैं कि मार्राकेश फिल्मोत्सव में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का प्रदर्शन किया जाना है. यह इस उत्सव का मुख्य आकर्षण भी है. शाहरुख खान का मोरक्को और मार्राकेश फिल्मोत्सव से एक अलग सा नाता है.’
उन्होंने कहा कि वह भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने पर 2011 में यहां आए थे. उन्हें मोरक्को के शाह मोहम्मद छठे की ओर से शहजादे मोले राचिड ने सम्मानित किया था.यह फिल्मोत्सव पांच दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलेगा और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ 6 दिसंबर को प्रदर्शित की जाएगी.फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, विवान शाह, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




