ePaper

आमिर हुए संजय दत्‍त से प्रभावित, कहा उनका साथ सुकून भरा

Updated at : 09 Nov 2014 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
आमिर हुए संजय दत्‍त से प्रभावित, कहा उनका साथ सुकून भरा

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. आमिर इस फिल्‍म में पहली बार अभिनेता संजय दत्‍त के साथ काम किया है. आमिर को कहना है कि संजय के साथ काम करके उन्‍हें बहुत अच्‍छा लगा. वे उनके बडे भाई जैसे है. संजय फिल्‍म में आमिर के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता आमिर खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. आमिर इस फिल्‍म में पहली बार अभिनेता संजय दत्‍त के साथ काम किया है. आमिर को कहना है कि संजय के साथ काम करके उन्‍हें बहुत अच्‍छा लगा. वे उनके बडे भाई जैसे है. संजय फिल्‍म में आमिर के दोस्‍त भैरो सिंह की भूमिका में है.

आमिर ने कहा कि,’ संजय के साथ काम करने का अनुभव बहुत सुकून भरा था. वो बहुत ही अच्‍छे इन्‍सान है. एक्टिंग के दौरान उनके साथ बहुत मजा आया. शूटिंग के दौरान उनका स्‍वभाव बहुत ही मिलनसार होता है. उनके साथ काम करने का अनुभव यादगार रहेगा. मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्‍छा लगा.’

वहीं आमिर ने यह भी बताया कि,’ फिल्‍म की पूरी टीम संजय दत्‍त के लिए एक विशेष स्‍क्रीनिंग का आयेजन करने की कोशिश करेंगे. आपको बता दें कि अभी वर्तमान में संजय दत्‍त यरवदा सेंट्रल जेल में बंद है. आमिर फिल्‍म के पोस्‍टरों से पहले ही दर्शकों के बीच छाये हुए है. दर्शकों के लिए हरएक पोस्‍टर में आमिर ने क्‍लू छोडा है.

आमिर ने कहा, हम लोग संजय के लिए एक स्क्रीनिंग का आयोजन करना चाहते हैं. इसके लिए मैं और राजू आधिकारिक तौर पर अधिकारियों से अनुमति प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं. अगर वे हमें इसकी इजाजत देंगे, तो हमें बहुत खुशी होगी. फिल्‍म में अनूष्‍का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्‍य भूमिकाओं में है.

फिल्‍म का टीजर दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है. टीजर में वे बेहद नटखट नजर आ रहे है. टीजर बेहद कॉमेडी भरा है. आमिर ने बताया था कि उनके सभी पोस्‍टरों में फिल्‍म की स्‍टोरी छिपी है. दर्शकों को आमिर ने संस्‍पेंस में डाल रखा है. अब फिल्‍म आने के बाद ही लगता है कि इस संस्‍पेंस से पर्दा उठेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola