''पीके'' के पत्रकार बनी अनुष्का का first look जारी

जानेमाने अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘पीके’ के पोस्टर से सबकों हैरान करते रहते है. आमिर के साथ एक पोस्टर में संजय दत्त नजर आये थे और अब अनुष्का शर्मा का फोटो लीक हो गया है. इस फोटों में अनुष्का का लुक एकदम अलग है. वे छोटे बाल के साथ नजर आ रही है. […]
जानेमाने अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘पीके’ के पोस्टर से सबकों हैरान करते रहते है. आमिर के साथ एक पोस्टर में संजय दत्त नजर आये थे और अब अनुष्का शर्मा का फोटो लीक हो गया है. इस फोटों में अनुष्का का लुक एकदम अलग है. वे छोटे बाल के साथ नजर आ रही है.
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनुष्का शर्मा एक पत्रकार के रूप में नजर आएंगी. अनुष्का फिल्म में एक उभरती हुई पत्रकार के रूप में नजर आएंगी. फिल्म में उनका अफेयर सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाया है.
इससे पहले फिल्म के पहले पोस्टर से आमिर ने अपने फैंस को हैरान कर दिया था. पहले पोस्टर में आमिर नंगे है और वे रेलवे ट्रैक पर खडे है. एक ट्रांजिस्टर को उन्होंने हाथ में एठाया है जिससे अपनी इज्जत बचा कर रखी है. इस पोस्टर को कई लोगों ने अश्लील बताया था.

आमिर ने लोगों को बताया था कि यह पोस्टर फिल्म की कहानी को दर्शाता है. इसे बाद दूसरे पोस्टर में वे राजस्थानी परिधान में नजर आए थे. फिर वो वैसे ही ड्रैस में संजय दत्त के साथ नजर आए थे. इसके बाद वे एक पुलिसवाले की वर्दी पहने नजर आए थे.
आमिर कहते है कि इन पोस्टारों से वह अपनी कहानी को बयान कर रहें है. दर्शक भी अपनी-अपनी तरफ से कहानी को अंदाजा लगा रहें है. कहानी बेहद दिलचस्प होगी और दर्शकों को पसंद आएगी.
इससे पहले अनुष्का फिल्म ‘जब तक है जान’ में नजर आई थी. उस फिल्म में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी थे. इस फिल्म में भी अनुष्का ने एक पत्रकार का किरदार निभाया था. जिसे शाहरुख से प्यार हो जाता है. फिल्म में वे बोल्ड लुक में भी नजर आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




