ePaper

जानिए सलमान किसे कह रहें है ''हम दिल दे चुके सनम...''

Updated at : 10 Sep 2014 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
जानिए सलमान किसे कह रहें है ''हम दिल दे चुके सनम...''

बॉलीवुड के जानेमाने स्‍टार दबंग खान सलमान एक बार फिर से किसी के प्‍यार में पड गए है. जी हां और वो लकी गर्ल उनकी पिछली फिल्‍म ‘किक’ की हीरोइन जैकलीन फर्नाडीज है. मिली जानकारी के मुताबिक सल्लू मियां जैकलीन से इस कदर प्रभावित हैं कि जैकलीन के लिए दिन-रात बराबर हो गया है. सलमान […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने स्‍टार दबंग खान सलमान एक बार फिर से किसी के प्‍यार में पड गए है. जी हां और वो लकी गर्ल उनकी पिछली फिल्‍म ‘किक’ की हीरोइन जैकलीन फर्नाडीज है. मिली जानकारी के मुताबिक सल्लू मियां जैकलीन से इस कदर प्रभावित हैं कि जैकलीन के लिए दिन-रात बराबर हो गया है.

सलमान और जैकलीन दोनों एकसाथ रात में 3-3 बजे तक घूम रहे हैं. हाल में सलमान एक दोस्त की पार्टी में जैकलीन को रात 3 बजे लेकर पहुंच गए.सलमान के सभी फैन जानते हैं कि ‘किक’ की रिलीज के बाद से ही सलमान खान जैकलीन के गुणगान करते नहीं थक रहे, जहां भी मौका मिलता है जैकलीन की तरीफों का पुल बांधने लगते हैं.

आपको बता दें कि सलमान खान को इससे पहले भी प्‍यार हुआ है. सलमान ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ वे काफी गंभीर थे, लेकिन रिश्ता टूट गया.

जैकलीन और सलमान की जोडी को फिल्‍म ‘किक’ में दर्शकों ने भी खासा पसंद किया था. इधर सलमान जैकलीन की जिस तरह तारिफ कर रहें है इस बार उन्‍हें प्‍यार मिल ही जाएगा.

47 वर्षीय सलमान जैकलीन के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे या पहले की गर्लफ्रेंडों की तरह जैकलीन भी कुछ महीनों की मेहमान होंगी यह तो समय आने पर खुद ब खुद पता चल जाएगा. हालांकि कुछ दिनों पहले सलमान ने शादी नहीं करने की बात कही थी. अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि सलमान खान और जैकलिन की साझेदारी कब तक चलती है.

फिलहाल इनदिनों सलमान अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में व्‍यस्‍त है लकिन इतनी व्‍यस्‍तता के बावजूद वे जैकलीन के साथ नजर आ रहें है. फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सोनम कपूर सलमान के आपोजिट काम कर रहें है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola