''हैदर'' से शाहिद कपूर को है काफी उम्मीद

मुंबई:बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘हैदर’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. इसमें उनकी भूमिका गंभीर है. इससे पहले उनकी फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ और ‘आर राजकुमार’ कुछ खास नहीं कर पाई. शाहिद ने कहा कि ‘मैं पिछले कुछ समय में काफी परिपक्व हो गया हूं.’ शाहिद कपूर की फिल्म […]
मुंबई:बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘हैदर’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. इसमें उनकी भूमिका गंभीर है. इससे पहले उनकी फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ और ‘आर राजकुमार’ कुछ खास नहीं कर पाई.
शाहिद ने कहा कि ‘मैं पिछले कुछ समय में काफी परिपक्व हो गया हूं.’ शाहिद कपूर की फिल्म हैदर प्रदर्शित होने जा रही है. इस फिल्म में शाहिद कपूर ने संजीदा किरदार निभाया है. फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आयेंगी. फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. इससे पूर्व शाहिद ,विशाल भारद्वाज के साथ ‘कमीने’ में काम कर चुके है.
शहिद का कहना है कि वह पिछले कुछ समय में वह काफी परिपक्व हुए हैं. शाहिद ने कहा "मैं विशाल सर के साथ पहले भी काम कर चुका हूं और पिछले कुछ महीनों में मैं काफी परिपक्व भी हुआ हूं. हैदर को लेकर एक अलग ही अहसास हो रहा है. मैं बहुत संतुष्ट हूं कि मैने फिल्म हैदर में काम किया.
उन्होंने कहा "कई फिल्में ऐसी होती हैं जो इस पर निर्भर करतीं है कि वह चलेगी या नहीं लेकिन वहीं कुछ ऐसी भी फिल्में होती हैं जिन्हें करके आप अनुभव हासिल करना चाहते हैं और आप गर्व महसूस करते हैं. हैदर ऐसी ही फिल्म है. "
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




