ePaper

सारा अली खान ही नहीं, कार्तिक आर्यन के दिल के बेहद करीब है ये शख्स भी...!

Updated at : 14 Feb 2020 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
सारा अली खान ही नहीं, कार्तिक आर्यन के दिल के बेहद करीब है ये शख्स भी...!

करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके कार्तिक आर्यन अभिनेत्री सारा अली खान को बेहद पसंद करते हैं यह सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सारा के अलावा कोई और भी हैं जिसे कार्तिक बेहद पसंद करते हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जानेमाने संगीतकार प्रीतम दा हैं जिनसे […]

विज्ञापन

करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके कार्तिक आर्यन अभिनेत्री सारा अली खान को बेहद पसंद करते हैं यह सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सारा के अलावा कोई और भी हैं जिसे कार्तिक बेहद पसंद करते हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जानेमाने संगीतकार प्रीतम दा हैं जिनसे कार्तिक बेहद प्यार करते हैं.

हाल ही में फ़िल्म लव आजकल 2 के रिलीज के मौके पर कार्तिक ने कहा कि,’ प्रीतम दा अपने संगीत क्षेत्र में सबसे अव्वल नंबर पर हैं. उनके बनाये हुए संगीत हमेशा से मेरे पसंदीदा रहे हैं. इस फ़िल्म का ‘मेहरम’ सॉन्ग मुझे बेहद पसंद है. बात करें पुरानी लव आजकल फ़िल्म की तो उसके सारे गाने एक से बढ़कर एक थे जो काफी हिट रहे. इस बार भी यही जादू हुआ हैं सारे गाने बहूत अच्छे हैं . प्रीतम दा के गाने लव स्टोरी को पूरा करते हैं अपने अद्भुत संगीत से.

सारा अली खान भी कहती हैं कि " गाने के बोल, उसका संगीत, उसका अहसास आपको अपनी पुरानी यादों में लेकर चले जाते हैं. यही उनके सफल गाने की पहचान हैं. बहुत सारे गाने हमारे शॉट्स के बाद कंपोज़ किये गए हैं. मुझे ऐसा महसूस होता हैं खासकर मेहरम गाने के लिए जैसा हमने इसे शूट किया इसीलिए ये मेरा फेवरेट सांग हैं. "

फिल्म का गाना ‘शायद’ जिसे अरिजीत सिंह ने गाया हैं और इरशाद कामिल ने लिखा है, बेहद पसंद किया जा रहा है. इस गाने को सोशल मीडिया पर 43 मिलियंस से ज्‍यादा व्यूज मिले है. ‘हां मैं गलत’ एक न्यू पार्टी सॉन्ग हैं जिसे अरिजीत और शाश्वत सिंह ने गाया हैं. जिसे यूट्यूब पर 46 मिलियंस से ल्ज्‍यादा व्यूज मिले है. यह प्रीतम की हिट नंबर ट्विस्ट का नया वर्जन हैं.

‘मेहरम’ गाने दर्शन रावल और अंतरा मित्रा ने गाया है, जो हाल ही में रिलीज हुआ हैं जिसे 26 मिलियंस व्यूज मिले हैं. फ़िल्म लव आजकल के सारे गाने चाहे वो शायद हो या हाँ मैं गलत, मेहरम या रहोगी मेरी, सभी ने व्यूज में रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं.

इसके अलावा प्रीतम दा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म 83, आमिर खान और करीना कपूर की लाल सिंह चड्रढा और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्‍त्र में संगीत दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola