फैंस का प्यार देख भावुक हुए सलमान खान, छलके आंसू

सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया. सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें बधाई दी. वहीं सलमान खान भी हर साल की तरह इस साल भी फैंस का धन्यवाद करने के लिए अपने घर की बालकनी में आये. उन्होंने हाथ हिलाकर सभी फैंस का अभिवादन किया. इस दौरान सलमान की आंखों में […]
सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 54वां जन्मदिन मनाया. सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें बधाई दी. वहीं सलमान खान भी हर साल की तरह इस साल भी फैंस का धन्यवाद करने के लिए अपने घर की बालकनी में आये. उन्होंने हाथ हिलाकर सभी फैंस का अभिवादन किया. इस दौरान सलमान की आंखों में आंसू थे.
सलमान की कई तसवीरें सामने आई है. फैंस की तरफ से मिल रही इतनी मोहब्बत देखकर सलमान बेहद भावुक नजर आये. सलमान ने मीडिया के साथ केट भी काटा. जब दबंग खान मीडिया के सामने आये तो सभी ने उन्हें मामा बनने की बधाई दी.
https://www.instagram.com/p/B6lT0AFhrP8/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
सलमान ने इस मौके पर कहा,’ मैं सोकर उठा तो मैंने सबसे पहले आयत की तसवीर देखी.’ बता दें कि सलमान दूसरी बार मामा बने हैं. उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा भाईजान के जन्मदिन पर दूसरी बार मां बनीं. उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. बेटी का नाम आयत रखा गया है. अर्पिता और आयुष शर्मा का एक बेटा आहिल भी है.
सलमान ने कहा,’ हमारी फैमिली के लिए इससे अच्छा कोई तोहफा नहीं हो सकता.’ उन्होंने आगे कहा,’ अभी हो गया मामा का, चाचा का, अब बस बाप बनने का बाकी है.’ अर्पिता का नाम आयत रखन के बारे में सलमान ने कहा,’ हमने दो नाम सोचे थे एक सिफारा और दूसरा आयत. अर्पिता ने आयत को चुना.’
सलमान ने खुलासा किया कि, यह नाम उनके पिता सलीम खान ने उनके बेटी या बेटे के लिए सोचे थे. वे हमेशा से इसके लिए तैयार थे लेकिन अब इन नामों को ले लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




