ePaper

सलमान खान ने फैमिली के साथ इस अंदाज में मनाया बर्थडे, VIDEO

Updated at : 27 Dec 2019 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान ने फैमिली के साथ इस अंदाज में मनाया बर्थडे, VIDEO

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार सलमान खान आज अपना 54वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. उन्‍होंने देर रात अपनी फैमिली के साथ केक काटकर अपना बर्थडे मनाया. इस खास मौके पर उनकी पूरी फैमिली एकसाथ दिखीं. सलमान ने अपने भांजे आहिल के साथ केक काटा. इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार सलमान खान आज अपना 54वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. उन्‍होंने देर रात अपनी फैमिली के साथ केक काटकर अपना बर्थडे मनाया. इस खास मौके पर उनकी पूरी फैमिली एकसाथ दिखीं. सलमान ने अपने भांजे आहिल के साथ केक काटा. इससे जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियों में सलमान के अलावा उनके पिता सलीम खान, मां सलमा खान और बहन अर्पिता खान शर्मा नजर आ रही हैं. इसके अलावा भी ढेरों लोग मौजूद हैं. वहीं आहिल मामा सलमान की गोद में इंज्‍वॉय करते नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B6i9vZighGz/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

सलमान ने मिस मालिनी को दिये एक इंटरव्‍यू में कहा था कि, जन्‍मदिन के मौके पर वह अपनी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के साथ वक्‍त बिताने की योजना बना रहे हैं.’ बता दें कि अर्पिता दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. अर्पिता और आयुष का पहला बेटा आहिल है जो सलमान के लाडले हैं.

https://www.instagram.com/p/B6j7qzpn-mY/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

सलमान की बर्थ डे पार्टी का आयोजन भाई सोहेल खान के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में किया गया था जिसमें कई नामचीन कलाकार शामिल हुए. सलमान के परिवार के अलावा फिल्‍म दबंग 3 की टीम, संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिन्हा, कैटरीना, यूलिया वंतूर, साजिद नाडियाडवाला, डेजी शाह, तब्बू और हिमेश रेशमिया जैसे कई कलाकार शामिल हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola