जन्‍मदिन: जब सनी देओल ने 16 साल तक शाहरुख से नहीं की थी बात

Updated at : 19 Oct 2019 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
जन्‍मदिन: जब सनी देओल ने 16 साल तक शाहरुख से नहीं की थी बात

सनी देओल ने अपने दमदार एक्‍शन और डायलॉग डिलीवरी के चलते करोड़ों प्रशंसक बनाये हैं. सनी देओल ने 1983 में आई ‘बेताब’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्‍होंने दामिनी, इंतेकाम, घायल, सलाखें और गदर जैसी सुपरहिट फिल्‍मों से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई. आज भले ही उन्‍होंने राजनीति में […]

विज्ञापन

सनी देओल ने अपने दमदार एक्‍शन और डायलॉग डिलीवरी के चलते करोड़ों प्रशंसक बनाये हैं. सनी देओल ने 1983 में आई ‘बेताब’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्‍होंने दामिनी, इंतेकाम, घायल, सलाखें और गदर जैसी सुपरहिट फिल्‍मों से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई. आज भले ही उन्‍होंने राजनीति में पर्दापण कर लिया है लेकिन प्रशंसक आज भी उन्‍हें फिल्‍मों में एक्‍शन करते हुए देखना चाहते हैं. सनी देओल ने सिर्फ एक्‍शन ही नहीं रोमांटिक फिल्‍मों में भी काम किया.

सनी देओल आज अपना 63वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. सनी देओल ने कई स्‍टार्स के साथ स्‍क्रीन शेयर किया है लेकिन फिल्‍म डर की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा वाक्‍या हुआ था जिसके बाद सनी देओल ने 16 साल तक शाहरुख खान से बात नहीं की थी.

दरअसल यश चोपड़ा ने सनी देओल और शाहरुख खान को फिल्‍म डर (1993) के लिए साइन किया था. लेकिन जब फिल्‍म बनकर तैयार हुई तो उन्‍हें लगा कि फिल्‍म में विलेन को हीरो बनाकर पेश किया जा रहा है.

दरअसल फिल्म से जुड़ा एक किस्‍सा है. ‘डर’ के एक सीन की शूटिंग के दौरान सनी देओल की यश चोपड़ा के साथ बहस हो गई थी. यह वह सीन था ज‍ब फिल्‍म के क्‍लाईमैक्‍स में शाहरुख का किरदार आकर सनी देओल को चाकू से मार देता है. इस बारे में सनी का कहना था कि वो एक कमांडो के रोल में हैं. यह लड़का उन्‍हें तभी मार सकता है जब उनका ध्‍यान कहीं और हो. अगर वो देख रहे हैं और कोई आकर उन्‍हें चाकू मार दे, फिर वो कैसा कमांडो. हालांकि यश चोपड़ा की जिद के आगे सनी देओल को झुकना पड़ा था लेकिन उनका गुस्‍सा खत्‍म नहीं हुआ था.
सनी देओल ने एक इंटरव्‍यू में कहा था,’ फिल्‍म में दर्शकों ने मेरे किरदार को पसंद किया और उन्‍हें शाहरुख का रोल भी पसंद आया. मुद्दा सिर्फ इतना था कि मुझे नहीं पता था कि वो विलेन के रोल को इतना ग्लोरोफाई करेंगे.’

जब सनी देओल से पूछा गया कि क्‍या यह सच है कि उस घटना के बाद 16 साल तक आपने शाहरुख से बात नहीं की ? इसका जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा, हां, जब मालूम है कि जो चीज जिससे किसी से कुछ है नहीं, तो उसे हटाओ न. क्‍या कर क्‍या सकता है वो? बता दें कि, फिल्‍म डर में सनी देओल, शाहरुख खान और जूही चावला ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

साल 2001 में सनी देओल ने फिल्‍मफेयर को दिये एक इंटरव्‍यू में कहा था, ‘मैं कभी फिर यश चोपड़ा के साथ काम नहीं करूंगा. वे अपनी कही हुई बात पर नहीं चलते. मेरी उनके साथ अच्‍छी यादें नहीं है. उन्‍होंने मेरा यकीन तोड़ा है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola