ePaper

दिवाली पर धमाका के लिए तैयार ''हाउसफुल 4''

Updated at : 29 Sep 2019 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
दिवाली पर धमाका के लिए तैयार ''हाउसफुल 4''

मुंबई : दर्शकों को अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का बेसब्री से इंतजार है. अक्षय बीच-बीच में इसके नये-नये पोस्टर्स रिलीज कर लोगों के मन में उत्सुकता जगाते जा रहे हैं. बीते दिनों अक्षय ने इसका फिर एक मजेदार पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है- मिलिए 1419 के राजकुमार बाला […]

विज्ञापन

मुंबई : दर्शकों को अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का बेसब्री से इंतजार है. अक्षय बीच-बीच में इसके नये-नये पोस्टर्स रिलीज कर लोगों के मन में उत्सुकता जगाते जा रहे हैं. बीते दिनों अक्षय ने इसका फिर एक मजेदार पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें लिखा है- मिलिए 1419 के राजकुमार बाला और 2019 के लंदन रिटर्न हैरी से. अक्षय के अलावा रितेश देशमुख और बॉबी देओल ने भी पोस्टर्स शेयर किये हैं.

पोस्टर के साथ लिखा है- बाला शैतान का साला. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म काफी मनोरंजक हो सकती है. हाउसफुल सीरीज की यह फिल्‍म पहले साजिद खान डायरेक्ट कर रहे थे, लेकिन अब इसे फरहाद सामजी बना रहे हैं. यह कॉमिडी फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है, जिसमें 16वीं सदी से 21वीं का दौर दिखाया जायेगा.

इसमें कृति सेनन, कृति खरबंदा, पूजा हेगड़े, राणा डग्गुबाती, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, चंकी पांडे और जॉनी लिवर जैसे कलाकारों की लंबी फौज नजर आयेगी. यह फिल्म दिवाली के मौके पर 26 अक्तूबर को दर्शकों के बीच धमाका करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola