ePaper

''अंजान'' में एक्शन के साथ आ रहे हैं विद्युत

Updated at : 30 Jul 2014 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
''अंजान'' में एक्शन के साथ आ रहे हैं विद्युत

मुंबई:अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी आने वाली फिल्म ‘अंजान’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. यह एक एक्शन फिल्म है. उन्हें यकीन है कि ‘अंजान’ एक ब्लॉक बस्टर फिल्म साबित होगी. फिल्‍म में उनके ऑपोजिट हॉट अभिनेत्री सुप्रिया नजर आयेंगी. ‘अंजान’ को डॉयरेक्ट एन लिंगुस्वामी ने किया है. मीडिया से बात करते हुए विद्युत ने कहा कि […]

विज्ञापन

मुंबई:अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी आने वाली फिल्म ‘अंजान’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. यह एक एक्शन फिल्म है. उन्हें यकीन है कि ‘अंजान’ एक ब्लॉक बस्टर फिल्म साबित होगी. फिल्‍म में उनके ऑपोजिट हॉट अभिनेत्री सुप्रिया नजर आयेंगी. ‘अंजान’ को डॉयरेक्ट एन लिंगुस्वामी ने किया है.

मीडिया से बात करते हुए विद्युत ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि अंजान टॉलीवुड में अच्छी कमाई करेगी. लिंगुस्वामी की फिल्म होने के कारण लोग इसे पसंद करेंगे. वे फैंस को ध्‍यान में रखकर फिल्‍म बनाते हैं. बॉलीवुड में भी विद्युत अपने अभिनय का कमाल दिखा चुके हैं. उन्होंने फिल्म फोर्स और कमांडो में अपने अभिनय से य‍ह साबित कर दिया कि वे किसी भी भाषा की फिल्म में काम करने के लिए सक्षम हैं.

इस फिल्‍म में उनके साथ मनोज वाजपेयी दिलीप ताहिल और राजपाल यादव भी नजर आयेंगे. विद्युत तमिल फिल्म तो कर रहे हैं लेकिन उनकी इस भाषा में पकड़ थोड़ी कमजोर है. विद्युत ने कहा कि फिल्‍म दौरान पूरी टीम ने बहुत मस्ती की है. इस फिल्म में काफी एक्शन है जो लोगों को काफी पसंद आयेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola