ePaper

#KhaaliPeeli : ईशान खट्टर-अनन्या पांडे की हॉट कैमेस्‍ट्री, देखें ''खाली पीली'' का पहला पोस्‍टर

Updated at : 28 Aug 2019 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
#KhaaliPeeli : ईशान खट्टर-अनन्या पांडे की हॉट कैमेस्‍ट्री, देखें ''खाली पीली'' का पहला पोस्‍टर

मुंबई : फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर की फिल्म ‘खाली पीली’ में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे साथ नजर आएंगे. जफर सुपरस्‍टार सलमान खान के साथ फिल्‍म ‘सुल्तान’, ‘ टाइगर जिंदा है’ और ‘भारत’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. जफर जी स्टूडियो के साथ मिलकर ‘खाली पीली’ का निर्माण करेंगे. ‘धड़क’ से […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर की फिल्म ‘खाली पीली’ में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे साथ नजर आएंगे. जफर सुपरस्‍टार सलमान खान के साथ फिल्‍म ‘सुल्तान’, ‘ टाइगर जिंदा है’ और ‘भारत’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. जफर जी स्टूडियो के साथ मिलकर ‘खाली पीली’ का निर्माण करेंगे. ‘धड़क’ से फिल्मी दुनिया में करियर की शुरुआत करने वाले ईशान ने अपने नाम से उपनाम ‘खट्टर’ हटा लिया है. अनन्या ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2′ से की थी.

फिल्म का निर्देशन मकबूल खान कर रहे हैं और यह मुंबई की पृष्ठभूमि में बनने वाली फिल्म है. इस फिल्म में संगीतकार ‘विशाल-शेखर’ की जोड़ी संगीत देगी और इसकी शूटिंग 11 सितंबर से शुरू होगी. यह फिल्म अगले साल 12 जून को रिलीज होगी.

बता दें यह पहली बार है जब बड़े पर्दे पर ईशान और अनन्‍या की जोड़ी साथ नजर आ रही है. फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर में अनन्‍या बेहद हॉट नजर आ रही हैं. अनन्‍या व्हाइट क्रॉप टॉप और शॉर्ट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. फिल्‍म के लिए ईशान ने अपने बॉडी पर भी काम किया है इसका अंदाजा पोस्‍टर से लगाया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola