‘शीर कोरमा” में नजर आयेंगी शबाना आजमी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आज़मी ‘शीर कोरमा’ फिल्म में नजर आने जा रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन फराज अंसारी करेंगे. इस फिल्म में स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म निर्मताओं की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यह फिल्म क्वीर बच्चों के बारे […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आज़मी ‘शीर कोरमा’ फिल्म में नजर आने जा रही हैं. इस फिल्म का निर्देशन फराज अंसारी करेंगे. इस फिल्म में स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

फिल्म निर्मताओं की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यह फिल्म क्वीर बच्चों के बारे में है कि वह अपने घरों में कैसा महसूस करते हैं. इसमें क्वीर महिलाओं की कहानी है. क्वीर शब्द पूरे एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए किया जाता है, इसमें समलैंगिक और ट्रांसजेंडर सभी आते हैं.

आजमी ने एक बयान में कहा, ‘ दिव्या दत्ता ने ‘शीर कोरमा’ की पटकथा मुझे बताई. मुझे यह अच्छा लगा और मैं फराज से मिली जो मुझे काफी ईमानदार, संवेदनशील और इस कहानी को लेकर प्रतिबद्ध दिखे.”

अभिनेत्री ने कहा कि वह फिल्म की शूटिंग को लेकर उत्साहित हैं। इस फिल्म में आजमी एक मां का किरदार अदा करेंगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola