ePaper

धोखाधड़ी केस: सोनाक्षी सिन्‍हा पर मुकदमा दर्ज, मुंबई पहुंची यूपी पुलिस

Updated at : 12 Jul 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
धोखाधड़ी केस: सोनाक्षी सिन्‍हा पर मुकदमा दर्ज, मुंबई पहुंची यूपी पुलिस

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा के खिलाफ कटघर (उत्‍तर प्रदेश) पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 2018 में उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 24 लाख लिए थे लेकिन वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं. इस केस के सिलसिले में गुरुवार को यूपी पुलिस मुंबइ में सोनाक्षी […]

विज्ञापन

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा के खिलाफ कटघर (उत्‍तर प्रदेश) पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 2018 में उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 24 लाख लिए थे लेकिन वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं. इस केस के सिलसिले में गुरुवार को यूपी पुलिस मुंबइ में सोनाक्षी के जुहू स्थित रामायण बंगलो पहुंची थी लेकिन अभिनेत्री वहां मौजूद नहीं थी.

पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने बीते 24 नवंबर को मुरादाबाद के एसएसपी से सोनाक्षी सिन्‍हा के खिलाफ शिकायत की थी.

सोनाक्षी पर आरोप है कि उन्‍हें पिछले साल 30 नवंबर को दिल्‍ली में आयोजित इंडिया फैशन ऐंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होना था. लेकिन सोनाक्षी फीस लेने के बावजूद इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं.

प्रमोद ने इसके लिए खुद टैलेंट फुल ऑन कंपनी से करार किया था. प्रमोद ने दावा किया है कि उन्‍होंने सोनाक्षी की निजी सचिव मालविका पंजाबी से बातचीत करने के बाद उनके खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किये थे. लेकिन ऐन मौके पर सोनाक्षी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया. इसके बाद वादी ने पुलिस में इसकी शिकायत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola