ePaper

अमिताभ बच्‍चन की तबीयत बिगड़ी, 36 सालों से कर रहे थे जो काम, पहली बार किया कैंसिल

Updated at : 06 May 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्‍चन की तबीयत बिगड़ी, 36 सालों से कर रहे थे जो काम, पहली बार किया कैंसिल

अमिताभ बच्‍चन की सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त फैन फ्लोविंग है. महानायक भी अपने फैंस को उतनी ही अहमियत देते हैं जितना उन्‍हें फैंस से मिलता है. सोशल मीडिया पर अक्‍सर फैंस से रूबरू होते हैं. इसके साथ ही वे हर रविवार अमिताभ बच्‍चन के घर ‘जलसा’ के बाहर मिलने आते हैं. उनकी ए‍क झलक पाने […]

विज्ञापन

अमिताभ बच्‍चन की सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त फैन फ्लोविंग है. महानायक भी अपने फैंस को उतनी ही अहमियत देते हैं जितना उन्‍हें फैंस से मिलता है. सोशल मीडिया पर अक्‍सर फैंस से रूबरू होते हैं. इसके साथ ही वे हर रविवार अमिताभ बच्‍चन के घर ‘जलसा’ के बाहर मिलने आते हैं. उनकी ए‍क झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ लग जाती है. बिग बी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते और एक फिक्‍स समय पर बाहर आकर प्रशंसकों से मिलते हैं. हालांकि इस रविवार उनके फैंस को निराश होना पड़ा.

अमिताभ बच्‍चन इस रविवार को अपने फैंस से मिलने जलसा के बाहर नहीं आये. इसके पीछे बड़ी वजह उनका स्‍वास्‍थ्‍य रहा. दरअसल बिग बी तबीयत ठीक नहीं थी और इसी वजह से बाहर नहीं आ पाये.

उन्‍होंने ट्वीट का फैंस को जानकारी देते हुए लिखा,’ आज संडे दर्शन नहीं कर रहा हूं. आप सभी को सूचित करता हूं कि स्‍वास्‍थ्‍य खराब है. चिंता की कोई बात नहीं है, बस बाहर आने में असमर्थ हूं.’

बता दें कि 76 वर्षीय अमिताभ बच्‍चन पिछले 36 सालों से हर रविवार को जुहू स्थित अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मिलते आ रहे हैं. उनकी इस मुलाकात को संडे दर्शक कहा जाता है.

अमिताभ बच्‍चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्‍द ही अपकमिंग फिल्‍म ब्रह्मास्‍त्र में नजर आयेंगे. फिल्‍म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्‍य भूमिका में हैं. वे जल्द ही वो टीवी रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 11वां सीजन भी लेकर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola