Oh No! सलमान खान की ''दबंग 3'' की कहानी लीक

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘भारत’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसके साथ ही उनकी एक और फिल्म दबंग 3 की भी जमकर चर्चा हो रही है. सुपरस्टार ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू की है और सोनाखी सिन्हा, प्रभुदेवा और अरबाज खान के साथ मध्य प्रदेश पहुंच गये हैं. सलमान ने […]
सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘भारत’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसके साथ ही उनकी एक और फिल्म दबंग 3 की भी जमकर चर्चा हो रही है. सुपरस्टार ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू की है और सोनाखी सिन्हा, प्रभुदेवा और अरबाज खान के साथ मध्य प्रदेश पहुंच गये हैं. सलमान ने फिल्म के कुछ सींस के साथ-साथ दबंग 3 का टाइटल ट्रैक भी शूट कर लिया है जिसकी तसवीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लेकिन फिल्ममेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है.
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की दबंग 3 की कहानी की शूटिंग शुरू होते ही लीक हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म की कहानी किसानों पर हो रहे अत्याचारों की कहानी पेश करेगी, जिन्हें चुलबुल पांडे बचायेगा.
डीएनए ने सूत्र के हवाले से लिखा,’ कुछ समय पहले भू-माफिया की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी, जिसमें किसानों की जमीन जबरदस्ती हड़प ली जाती थीं. बताया जा रहा है कि सलमान खान की दबंग 3 इसी कहानी को पर्दे पर दिखाने वाली है. फिल्म में चुलबुल पांडे भू-माफियाओं से दो-दो हाथ करते नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




