ePaper

VIDEO: आलिया भट्ट के घर के बाहर स्‍पॉट हुए रणबीर कपूर, मीडिया को किया ऐसे इग्‍नोर

Updated at : 23 Nov 2018 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: आलिया भट्ट के घर के बाहर स्‍पॉट हुए रणबीर कपूर, मीडिया को किया ऐसे इग्‍नोर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इनदिनों अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में दोनों को एकसाथ क्‍लीनिक के बाहर स्‍पॉट किया गया था. यहां आलिया अपना इलाज करवाने पहुंची थी. दरअसल फिल्‍म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ की शूटिंग के दौरान आलिया को चोट लग गई थी. जिसके बाद उन्‍हें डॉक्‍टर के पास […]

विज्ञापन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इनदिनों अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में दोनों को एकसाथ क्‍लीनिक के बाहर स्‍पॉट किया गया था. यहां आलिया अपना इलाज करवाने पहुंची थी. दरअसल फिल्‍म ‘ब्रह्मास्‍त्र’ की शूटिंग के दौरान आलिया को चोट लग गई थी. जिसके बाद उन्‍हें डॉक्‍टर के पास जाना पड़ा था. इस दौरान रणबीर भी उनके साथ थे. दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. आलिया के पैर में पट्टी बंधी थी. अब रणबीर का एक और वीडियो सामने आया है.

इस वीडियो में रणबीर देर रात आलिया के घर के बाहर अपनी गाड़ी में नजर आ रहे हैं. वे देर रात आलिया से मिलने उनके घर पहुंचे थे. लेकिन उन्‍होंने मीडिया को पूरी तरह से इग्‍नोर कर दिया और गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गये.

https://www.instagram.com/p/BqeM4_ujcEl/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

हालांकि इस वीडियो को लेकर उन्‍हें फैंस ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ रणबीर और आलिया जानबूझकर एकसाथ घूम रहे हैं. कभी क्‍लीनिक तो कभी उनके घर के बाहर. ताकि दीपिका और रणवीर की शादी के बीच अंटेशन पा सकें. हालां‍कि कुछ फैंस उन्‍हें सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दोनों अक्‍सर साथ होते हैं और दोनों को कोई पब्लिसिटी स्‍टंट करने की कोई जरूरत नहीं है.

ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया और रणबीर दोनों ही अपने रिलेशनशिप के लेकर सीरीयस हैं और यह मुलाकात दोनों के घर में से किसी एक के घर पर हो सकती है. कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों अगले साल तक शादी कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट को रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ डिनर करते देखा गया है और साथ समय गुजारते देखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola