इस शख्स ने मारे नरगिस फाखरी को मुक्के, दर्द से कराह रही थी एक्ट्रेस, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2018 11:09 AM
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नरगिस फाखरी जिम में बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रही हैं, लेकिन उनके साथ प्रैक्टिस कर रहा शख्स उनकी पंच मार-मारकर बुरी हालत कर देता है. शुरू में वह सहमी सी नजर आ रहीं हैं और पंच […]
मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नरगिस फाखरी जिम में बॉक्सिंग प्रैक्टिस कर रही हैं, लेकिन उनके साथ प्रैक्टिस कर रहा शख्स उनकी पंच मार-मारकर बुरी हालत कर देता है. शुरू में वह सहमी सी नजर आ रहीं हैं और पंच बैग को पकड़ी हुईं हैं.
नरगिस फाखरी पर पंचों की बरसात करने वाला यह शख्स मैट अलोंजो है. यहां चर्चा कर दें कि मैट अलोंजो नरगिस फाखरी के बॉयफ्रेंड हैं, और इन दिनों नरगिस फाखरी अमेरिका में उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं हैं. वीडियो में नरगिस फाखरी और मैट इस वीडियो में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. हालांकि मैट अपने पंचों से नरगिस फाखरी को हिलाकर रख देते हैं, और वह चिल्लाती हैं. उसके बाद मैट नरगिस को पंच जमाने का अवसर प्रदान करते हैं फिर क्या था नरगिस अपने पंच से उनको हिला देतीं हैं.
वीडियो के अंत में मैट उन्हें मेडल से नवाजते नजर आ रहे हैं. यहां चर्चा कर दें कि मैट अलोंजो फिल्ममेकर हैं और इन दिनों नरगिस फाखरी के साथ उनकी दोस्ती के काफी चर्चे हैं. आप भी देखें यह वायरल वीडियो…
https://www.instagram.com/p/BmUlASVBeYN/?utm_source=ig_embed
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










