ePaper

मिताली राज की बायोपिक में काम करना पसंद करूंगी: तापसी पन्नू

Updated at : 01 Aug 2018 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
मिताली राज की बायोपिक में काम करना पसंद करूंगी: तापसी पन्नू

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के जीवन पर बनने वाली बायोपिक में काम करना पसंद करेंगी लेकिन वह मानती हैं कि इस फिल्म के बारे में अभी बात करना जल्दबाजी होगी. वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने मिताली के बायोपिक का अधिकार खरीद […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के जीवन पर बनने वाली बायोपिक में काम करना पसंद करेंगी लेकिन वह मानती हैं कि इस फिल्म के बारे में अभी बात करना जल्दबाजी होगी. वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने मिताली के बायोपिक का अधिकार खरीद लिया है.

मिताली राज अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी के साथ-साथ ऐसी अकेली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक दिवसीय मैच में 6,000 से ज्यादा रन बनाए हैं.

ऐसी खबरें थी कि इस फिल्म के निर्माता तापसी को फिल्म में लेना चाहते हैं. अभिनेत्री ने कहा, “ अभी तक पटकथा तैयार नहीं हुई है इसलिए अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी. अभी तथ्य जुटाए जा रहे हैं और पटकथा नहीं लिखी गई है. अगर वह मुझे यह फिल्म ऑफर करते हैं तो मुझे खुशी होगी. मैं सच में खेल से जुड़ा बायोपिक करना चाहती हूं.’

इसके अलावा ऐसी भी खबरें हैं कि पन्नू अनुराग कश्यप की फिल्म ‘वुमनिया’ का भी हिस्सा हैं. यह फिल्म वास्तविक जीवन की शार्प शूटर महिलाओं पर आधारित हैं. तापसी की फिल्म ‘मुल्क’ तीन अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर, नीना गुप्ता और रजत कपूर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola