एक्टर और BJP नेता शत्रुघ्न सिन्हा के आवास पर हो गया हादसा, गार्ड की बंदूक से चली गोली

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के सरकारी हथियार से अचानक गोली चल गयी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. एक अधिकारी ने रविवार को यहां बताया कि जुहू में सिन्हा के आवास पर शनिवार की शाम यह घटना उस समयहुई, जब उनकी सुरक्षा […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित आवास पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के सरकारी हथियार से अचानक गोली चल गयी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. एक अधिकारी ने रविवार को यहां बताया कि जुहू में सिन्हा के आवास पर शनिवार की शाम यह घटना उस समयहुई, जब उनकी सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल हथियार में कुछ देख रहा था.

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश चली गोली में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ. बिहार में पटना साहिब से लोकसभा सांसद 72 वर्षीय सिन्हा ‘रामायण’ नामक एक इमारत की आठवीं मंजिल पर रहते हैं. वह पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola