ePaper

Dhadak देखने के बाद जाह्नवी कपूर को इन्‍होंने भेजा सबसे खास मैसेज, देखें वीडियो

Updated at : 20 Jul 2018 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
Dhadak देखने के बाद जाह्नवी कपूर को इन्‍होंने भेजा सबसे खास मैसेज, देखें वीडियो

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्‍म ‘धड़क’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस लंबे समय से इस फिल्‍म का इंतजार कर रहे थे. हर कोई यह जानने के लिए उत्‍सुक है कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्‍यू फिल्‍म कैसी होगी ? फिल्‍म के रिव्‍यूज से तो साफ […]

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्‍म ‘धड़क’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस लंबे समय से इस फिल्‍म का इंतजार कर रहे थे. हर कोई यह जानने के लिए उत्‍सुक है कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्‍यू फिल्‍म कैसी होगी ? फिल्‍म के रिव्‍यूज से तो साफ है कि दर्शकों को जाह्नवी और ईशान की एक्टिंग पसंद आ रही है. हाल ही में हुई फिल्‍म की स्‍क्रीनिंग में बॉलीवुड सेलेब्‍स ने इस फिल्‍म की तारीफ की.

धड़क की रिलीज से चंद घंटे पहले जाह्नवी कपूर और र्इशान खट्टर अपने फैंस से बात करने के लिए फेसबुक पर लाइव हुए थे. दोनों ने फिल्‍म और खुद से जुड़ी कई बातें शेयर की.

फेसबुक लाइव के दौरान जब जाह्नवी सेपूछा गया कि आपको धड़क के लिए अब तक का सबसे खूबसूरत मैसेज किससे मिला है ? जाह्नवी ने जवाब दिया,’ मुझे सबसे खूबसूरत मैसेज बीती रात अंशुला दीदी से मिला. मुझे लगता है कि वह मैसेज मेरे लिए सबसे खास है.’ हालांकि जाह्नवी ने अंशुला द्वारा भेजे गये मैसेज के बारे में बताने से इंकार कर दिया. इससे साफ है कि यह मैसेज जाह्नवी के दिनल के बेहद करीब है और वे इसे साझा नहीं करना चाहतीं.

जब ईशान खट्टर से इस बारे में पूछा गया तो वे भावुक हो गये. उन्‍होंने बताया,’ मेरे लिये यह बड़ी बात है कि मेरी फैमिली मेरी फिल्‍म के बारे में बात कर रही है. मेरी मां ने धड़क देखी और उन्‍हें यह बेहद पसंद आई. उन्‍हें उम्‍मीद नहीं थी कि मैं इतना बेहतर काम करूंगा. मेरी बियॉन्‍ड द क्‍लाउड्स देखकर वो दंग रह गई थीं और धड़क देखने के बाद वे बेहद खुश हैं. वो इसे तीसरी बार देखने की प्‍लानिंग कर रही हैं.’

बता दें कि धड़क का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं. जाह्नवी और ईशान के अलावा फिल्‍म में आशुतोषा राणा भी लीड रोल में हैं जिनकी खूब तारीफ हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola