ePaper

रणवीर सिंह प्‍लेन में लगाने लगे ठुमके, रोहित शेट्टी ने भी दिया साथ, वजह भी जान लें

Updated at : 13 Jul 2018 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
रणवीर सिंह प्‍लेन में लगाने लगे ठुमके, रोहित शेट्टी ने भी दिया साथ, वजह भी जान लें

रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म सिंबा को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान उनके आपोजिट नजर आयेंगी. रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे प्‍लेन में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. रोहित शेट्टी भी उनका साथ दे रहे हैं. […]

विज्ञापन

रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म सिंबा को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान उनके आपोजिट नजर आयेंगी. रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे प्‍लेन में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. रोहित शेट्टी भी उनका साथ दे रहे हैं. रणवीर वैसे भी इंज्‍वॉय करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. वे खुद झूमते हैं और दूसरों को भी झूमने के लिए मजबूर कर देते हैं.

दरअसल उनकी फिल्‍म सिंबा की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है. हैदराबाद से शूटिंग पूरी कर लौटते वक्‍त रणवीर ने अपने अंदाज में जश्‍न मनाया. इंस्‍टाग्राम पर एक फैन ने एक वीडियो शेयर किया है.

रणवीर सिंह ने बॉलीवुड फिल्‍म ‘अपना सपना मनी मनी’ के गाने ‘छोरी को देख’ गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं. उन्‍हें डांस करता देख प्‍लेन में सवार बाकी लोग भी खुद को रोक नहीं पाये. उन्‍होंने रणवीर को घेर लिया और उनके साथ झूमने लगे. वहीं पास में खड़े निर्देशक रोहित शेट्टी भी हंसते नजर आये. यही नहीं उनके साथ क्रू के कई सदस्य भी डांस करते नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BlDoMq3gTQm/

बता दें कि, सिंबा में रणवीर सिंह और सारा अली खान पहली बार एकसाथ नजर आ रहे हैं. फिल्‍म 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola