ePaper

श्रीदेवी की हिट फिल्म के रीमेक में नजर आयेंगी दीपिका

Updated at : 26 Jun 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीदेवी की हिट फिल्म के रीमेक में नजर आयेंगी दीपिका

मुंबई : दीपिका पादुकोण की साल 2018 की शुरुआत में फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी. विशाल भारद्वाज की फिल्म के अलावा उनके हाथ में कोई प्रोजेक्ट नहीं है. लेकिन इरफान खान के बीमार होने के बाद ये प्रोजेक्ट रुका हुआ है. दीपिका को लेकर खबर है कि वे श्रीदेवी की हिट फिल्म के रीमेक में […]

विज्ञापन

मुंबई : दीपिका पादुकोण की साल 2018 की शुरुआत में फिल्म पद्मावत रिलीज हुई थी. विशाल भारद्वाज की फिल्म के अलावा उनके हाथ में कोई प्रोजेक्ट नहीं है. लेकिन इरफान खान के बीमार होने के बाद ये प्रोजेक्ट रुका हुआ है.

दीपिका को लेकर खबर है कि वे श्रीदेवी की हिट फिल्म के रीमेक में नजर आ सकती हैं. खबरों के मुताबिक दीपिका दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की 4 दशक पुरानी फिल्म की रीमेक में बतौर एक्ट्रेस रोल निभा सकती हैं. हालांकि फिल्म के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी की इस फिल्म के प्रोड्यूसर दक्षिण भारतीय थे और इसका डायरेक्शन बॉलीवुड के डायरेक्टर ने किया था.

अभी मूवी के राइट्स खरीदने को लेकर बातचीत चल रही है. सूत्रों के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए दीपिका पादुकोण मेकर्स की पहली पसंद हैं. खैर फिल्म इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार की फिल्म के रीमेक के दीपिका पादुकोण को देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. इसके अलावा दीपिका पादुकोण के फिल्म साइन ना करने की वजह उनकी रणवीर सिंह से शादी भी बताई जा रही है. चर्चा है कि दोनों इस साल 10 नवंबर को इटली में शादी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola