ePaper

सलमान खान ने बॉबी देओल को दिया नया नाम

Updated at : 17 May 2018 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान ने बॉबी देओल को दिया नया नाम

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म ‘रेस 3’ के ट्रेलर का इंतजार खत्‍म हुआ. इस धमाकेदार ट्रेलर को देखकर फैंस काफी उत्‍साहित है. फिल्‍म एक्‍शन से पैक्‍ड है और सलमान शानदार स्‍टंट करते नजर आ रहे हैं. सलमान और बॉबी देओल एक सीन में शर्टलेस नजर आ रहे हैं जिससे साफ है कि बॉबी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म ‘रेस 3’ के ट्रेलर का इंतजार खत्‍म हुआ. इस धमाकेदार ट्रेलर को देखकर फैंस काफी उत्‍साहित है. फिल्‍म एक्‍शन से पैक्‍ड है और सलमान शानदार स्‍टंट करते नजर आ रहे हैं. सलमान और बॉबी देओल एक सीन में शर्टलेस नजर आ रहे हैं जिससे साफ है कि बॉबी देओल ने इस फिल्‍म के लिए जिम में जमकर पसीना बहाया है. वहीं सलमान ने बॉबी देओल कोएक नया नाम दिया है.

‘रेस 3’ को बॉबी देओल की शानदार वापसी माना जा रहा है. ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर सलमान ने बॉबी देओल की जमकर तारीफ की. उन्‍होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बॉबी देओल अब ‘बॉडी देओल’ बन गये हैं.

सलमान ने अपनी रेस 3 के एक्‍शन और डांस नंबर्स के बारे में बात करते हुए कहा,’ सलमान ने यह भी कहा कि उन्‍हें धर्मेंद्र और अमिताभ बच्‍चन की फिल्‍मों की याद दिलाती है. लोग जब इनकी फिल्‍म देखने जाते थे तो ब्रेक में तालियां बजाते थे और कहते थे कि यह पैसा वसूल फिल्म है.’

सलमान ने इस बात का भी खुलासा किया कि, 2 साल पहले मुझे ‘रेस 3′ की स्क्रिप्‍ट ऑफर की गई थी लेकिन उस वक्‍त मुझे लगा था कि यह मेरे जॉनर में फिट नहीं बैठती. मुझे लगा था कि मैं रेस जैसी थ्रिलर फिल्‍म के फिट नहीं हूं.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैंने प्रोड्यूसर रमेश तौरानी से फिल्‍म में कुछ बदलाव करने के लिए कहा था क्‍योंकि मुझे नहीं लग रहा था कि यह मेरे जॉनर में फिट बैठती है. उन्‍होंने कुछ बदलाव किये तो मुझे लगा कि इस फिल्‍म में काम करने में मजा आयेगा. यह फिल्‍म बेहद मजेदार और एंटरटेनिंग फिल्‍म होगी.’

जब फिल्‍म के डायरेक्‍टर रेमो डिसूजा से पूछा गया कि क्‍या वे एक्‍शन सींस को लेकर में रोहित शेट्टी को टक्‍कर देना चाहते हैं ? सलमान तुरंत उस सवाल का जवाब देते हैं,’ फिल्‍म में उड़ती हुई कारों का सीन रेमो ने शानदार तरीके से फिल्‍माया है. मैं बहुत खुश हूं कि मैं रेमो के साथ दोबारा काम कर रहा हूं. काफी पहले रेमो ने मेरी फिल्‍म के एक गाने में मेरे पीछे डांस किया था और आज उन्‍होंने मुझे डायरेक्‍ट‍ किया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola