Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : संजय लीला भंसाली के ऑफिस जाते हुए स्पॉट हुई आलिया भट्ट, UK की सड़कों पर बेटी के साथ घूमती नजर आईं अनुष्का शर्मा

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut) पिछले कुछ दिनों से अपने पासपोर्ट के रिन्यूवल मामले को लेकर चर्चा में हैं. कंगना ने इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) में याचिका भी दायर की थी. अब आखिरकार उनका पासपोर्ट रिन्यू हो गया है. वहीं दूसरी हमेशा चर्चा में रहनेवाले सिगिंग रियेलिटी शो इंडियन 12 के आनेवाले एपिसोड में दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ नजर आनेवाले हैं. शो के प्रोमो जारी हो चुके हैं. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates

विज्ञापन

रितिक रोशन के फैन ने 5 मिनट में लिख दी ‘Krrish 4’ की पूरी स्टोरी

बॉलिवुड ऐक्टर रितिक रोशन (Hrithik Roshan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी फिल्म ‘कृष’ के चौथे पार्ट को लेकर हिंट दिया था। हिंदी सिनेमा में अभी तक जितने भी सुपरहीरोज की फिल्म रिलीज हुई हैं, उसमें सबसे ज्यादा रितिक रोशन की ‘कृष’ को पसंद किया गया है. ‘कृष 4’ (Krrish 4) की दस्‍तक के साथ ही फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

संजय लीला भंसाली के ऑफिस जाते हुए स्पॉट हुई आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं. वो अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.इसी बीच उन्होंने बुधवार को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के मुंबई स्थित ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है.

UK की सड़कों पर बेटी के साथ घूमती नजर आईं अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) और बेटी वामिका (Vamika) के साथ यूके में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. विराट अपनी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड गए हैं जहां उनके साथ अनुष्का और बेटी भी गई हैं. अनुष्का इंग्लैंड में कभी मौसम तो कभी खाना एंजॉय करते हुए वीडियो और तस्वीरें शेयर करत रहती हैं. अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैन क्लब ने एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में अनुष्का ने लॉन्ग ब्राउन कोट पहना हुआ है और पोनिटेल बनाई हुई है. फोटो में वामिका का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है.

Jasmin Bhasin ने Aly Goni को कहा शुक्रिया

जन्मदिन को खास बनाने के लिए जैस्मिन भसीन वेकेशन पर जा पहुंची है. बर्थडे सेलीब्रेशन के लिए जैस्मिन भसीन ने अली गोनी को धन्यवाद कहा है. जैस्मिन भसीन ने अपनी पोस्ट में कहा, आप लोग फ्लाइट लेकर दो दिन के लिए वेकेशन पर आए है. हालांकि इस समय कोरोना काल चल रहा है. आप लोगों ने मेरे जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. लव यू गाइज…

Black Panther: Wakanda Forever का प्रोडक्शन शुरू

मंगलवार को फिल्म के दूसरे पार्ट ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर’ (Black Panther: Wakanda Forever) का प्रोडक्शन शुरू हो गया है. इसके लिए तैयारियां पहले से ही जोरों पर थीं. फिल्म का प्रोडक्शन मंगलवार (29 जून) से अटलांटा के पाइनवुड स्टूडियो में शुरू हुआ है. मार्वल स्टूडियोज के चीफ केविन फीग ने इस बात पर मुहर लगाई है.

फिलहाल 2 का टीजर रिलीज

अक्षय कुमार के साथ नुपूर सैनन का सिंगल फिलहाल फैंस को काफी पसंद आया था. अब इसका दूसरा भाग फिलहाल 2 रिलीज किया गया है. मेकर्स ने दावा किया है कि अगर फिलहाल ने आपके दिल को छू लिया था तो फिलहाल 2 आपको रूह को छू लेगी. इसमें अक्षय कुमार के साथ नुपूर सैनन हैं. टीजर देखकर लग रहा है कि वाकई इस बार भी ये जोड़ी फैंस के दिलों पर छा जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola