Bollywood Stories: अमिताभ बच्चन नहीं, बल्कि इस सुपरस्टार पर था जया बच्चन का क्रश, मानती थी ग्रीक गॉड 

Updated:
विज्ञापन

Jaya Bachchan Net Worth

जया बच्चन ने करण जौहर के शो में खुलासा किया कि उनका क्रश धर्मेंद्र पर था, जिन्हें वो ग्रीक गॉड मानती थीं. अमिताभ बच्चन और जया की लव स्टोरी बॉलीवुड में आज भी मशहूर है.

विज्ञापन

जया बच्चन का क्रश, किसे कहती थीं ग्रीक गॉड?

Bollywood Stories: बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी को आज भी एक आइकॉनिक प्रेम कहानी माना जाता है. दोनों ने साथ में 51 साल का सफर तय किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जया बच्चन का क्रश असल में अमिताभ बच्चन नहीं, बल्कि बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र थे? आइए जानते हैं इस दिलचस्प कहानी के बारे में.

विज्ञापन

जब जया को हुआ ‘ग्रीक गॉड’ धर्मेंद्र पर क्रश

साल 2007 में, जब जया बच्चन और हेमा मालिनी करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विद करण पर पहुंचे थे, तब जया ने खुलासा किया कि उन्हें धर्मेंद्र पर बड़ा क्रश था. जया ने कहा, मैं धर्मेंद्र को बहुत पसंद करती थी. जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तो मैं बहुत नर्वस हो गई. मुझे नहीं पता था कि क्या करूं. वो सफेद पैंट और शूज में किसी ग्रीक गॉड की तरह लग रहे थे.

Bollywood Stories
Dharmendra

शोले में अमिताभ के साथ जया, धर्मेंद्र के साथ हेमा

जया बच्चन और धर्मेंद्र ने साथ में कुछ फिल्मों में काम किया है, जिनमें से ‘मिली’ और ‘चुप चुप के’ प्रमुख हैं. वहीं, 1975 की आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ में जया ने ‘राधा’ का किरदार निभाया था, जो एक विधवा थी और अमिताभ बच्चन के अपोजिट थीं. वहीं हेमा मालिनी ने ‘बसंती’ का रोल निभाया था, जो धर्मेंद्र की प्रेमिका थीं. हालांकि, जया और धर्मेंद्र को बहुत कम फिल्मों में साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन दोनों के बीच एक खास बॉन्डिंग थी. यहां तक कि, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी दोनों ने सालों बाद एक साथ स्क्रीन शेयर की.

जया और धर्मेंद्र का अनोखा रिश्ता

धर्मेंद्र ने 2021 में इंस्टाग्राम पर जया बच्चन के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी और लिखा था, “बरसों बाद… अपनी गुड्डी के साथ… गुड्डी जो… कभी बड़ी फैन थी मेरी…” यह बताता है कि धर्मेंद्र और जया के बीच हमेशा एक अच्छा रिश्ता रहा है, भले ही उनकी प्रेम कहानी नहीं थी, लेकिन उनके मन में एक-दूसरे के लिए सम्मान जरूर था.

धर्मेंद्र और जया की निजी जिंदगी

आज जया बच्चन, अमिताभ बच्चन से शादीशुदा हैं, और उनके दो बच्चे हैं, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन. दूसरी ओर, धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की है, और उनकी दो बेटियां हैं, अहाना और ईशा देओल. धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी, और उनके बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल हैं.

Also read:Bollywood Stories: 15 फ्लॉप फिल्में देने के बाद बॉलीवुड में इस स्टार किड को कर दिया था बैन, आज हैं एक बड़े सुपरस्टार

Also read:Bollywood Stories: 5 बड़े सितारों वाली इस फिल्म को सलमान, शाहरुख और आमिर ने ठुकराया, बॉक्स ऑफिस पर हुई बुरी तरह फ्लॉप

Also read:Bollywood Stories: महज 25 लाख में बनी थी ये फिल्म, शोले, दंगल और RRR को भी दी मात,2000% मुनाफा कमाकर रचा इतिहास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola