Holi Movies: शोले से लेकर सिलसिला तक, होली की जबरदस्त महफिल को जमाती हैं ये बॉलीवुड फिल्में

Updated:
विज्ञापन
Holi Movies: शोले से लेकर सिलसिला तक, होली की जबरदस्त महफिल को जमाती हैं ये बॉलीवुड फिल्में

Holi Movies: आइए आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसमें, होली ने केवल रंग, भांग नहीं बल्कि दर्शकों को कई ट्विस्ट भी दिए. इसमें शोले से लेकर सिलसिला तक शामिल है.

विज्ञापन

Holi Movies: आज हर जगह होली का सेलिब्रेशन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें इस फेस्टिवल का अलग महत्व देखा गया.

Damini

दामिनी
दामिनी साल 1993 में रिलीज की गई थी. यह एक ड्रामा फिल्म है. इसे राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया है. इसमें मीनाक्षी शेषाद्रि, ऋषि कपूर, सनी देओल और अमरीश पुरी लीड रोल में है. इसकी कहानी में एक नया मोड़ होली के दिन आता है. आप इसे एप्पल टीवी पर देख सकते है.

Silsila

सिलसिला
सिलसिला साल 1981 में आई एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसे यश चोपड़ा ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है. इसमे अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा लीड रोल में नजर आ रहे है.

Silsila

फिल्म की कहानी अमित, उनकी पत्नी शोभा के आसपास घूमती है. ये होली का ही समय होता है, जब शोभा को अमित और चांदनी के रिश्ते के बारे में पता चलता है की वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त नहीं बल्कि उससे कई ज्यादा है. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

Also Read- Holi Songs 2024: इन बॉलीवुड गानों से क्रिएट करें परफेक्ट होली वाइब्स, अभी कर लें अपनी प्लेलिस्ट में शामिल

Sholay movie

शोले
शोले साल 1975 में रिलीज की कल्ट फिल्म है, इसमे अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, अमजद खान और संजीव कुमार लीड रोल में नजर आ रहे है. इनके अलावा फिल्म में जया बच्चन और हेमा मालिनी भी है.

Sholay

यह फिल्म जय औवीरू नाम के दो क्रिमिनल पर है, जिन्हें डाकू गब्बर सिंह से बदला लेने के लिए फॉर्मर पुलिस ऑफिसर ठाकुर बलदेव सिंह अपने गांव में लाते है. इस फिल्म में होली ने काफी अहम रोल निभाया है. इस फिल्म का एक डायलॉग, “होली कब है? कब है होली” भी काफी फेमस हुआ था. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

Waqt

वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम
वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम को विपुल अमृतलाल शाह ने निर्देशित किया है. यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी में नया मोड होली के दिन आता है जब आदित्य को पता चलता है की पुजा मां बनने वाली है. आप इसे जी5 पर एंजॉय कर सकते है.

Darr

डर
डर साल 1993 में रिलीज की गई थी. यह एक थ्रिलर रोमांटिक फिल्म है. इसे यश चोपड़ा ने निर्देशित किया है. इसमें सनी देओल, जूही चावला और शाहरुख खान लीड रोल मे हैं. आप इसे अमेजन प्राइम पर एंजॉय कर सकते हैं.

Read Also- Holi Songs 2024: इन गानों से होली में जमाए रंग, थिरकने से खुद को नहीं रोक पाएंगे

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola