Holi Songs 2024: इन बॉलीवुड गानों से क्रिएट करें परफेक्ट होली वाइब्स, अभी कर लें अपनी प्लेलिस्ट में शामिल

Holi Songs 2024: रंगों का त्योहार होली का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है… इस दिन को खास बनाने के लिए आज हम आपको कुछ टॉप बॉलीवुड गानों के नाम बताएंगे, जिसे सुनकर आपका फेस्टिवल परेफेक्ट बितेगा और सभी प्लेलिस्ट की तारीफ भी करेंगे.
Holi Songs 2024: होली बिल्कुल नजदीक है! टेस्टी-टेस्टी खाने के साथ अगर आप भी इस फेस्टिवल को धूमधाम से सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो अपने प्लेलिस्ट में बॉलीवुड के इन गानों को जरूर सेव कर लें. ये सॉन्ग्स आपको रंगों के साथ खेलने में परफेक्ट वाइब देगा और हर कोई आपकी पार्टी की तारीफ भी करेंगे.

रंग बरसे (Rang Barse)
रंग बरसे सॉन्ग बजाए बिना हर होली पार्टी अधूरी सी लगती है. इसके लिरिक्स से लेकर म्यूजिक तक आपको डांस फ्लोर पर नाचने के लिए मजबूर कर देगा.

होली खेले रघुवीरा (Holi Khele Raghuveera)
अमिताभ बच्चन, अलका याग्निक, सुखविंदर सिंह और उदित नारायण की ओर से गाया गया यह टॉप होली सॉन्ग जब प्ले होगा, तो पूरा परिवार इस गाने को गाएगा और आपके रिश्ते मजबूत होंगे.

बलम पिचकारी (Balam Pichkari)
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का ये हिट सॉन्ग हर किसी को स्टेज पर थिरकने के लिए मजबूर कर देगा. इसे स्टेप्स और लिरिक्स आपको परफेक्ट होली वाइब्स देंगे.

डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली (Do Me A Favor Let’s Play Holi)
अनु मलिक और सुनिधि चौहान की ओर से गाया गया यह धमाकेदार ट्रैक आपकी पार्टी में जान डाल देंगे. इसमें प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ने जैसे डांस किया है, अगर आप भी अपने कपल के साथ करेंगे, तो हर कोई तारीफ जरूर करेगा.

होली आई रे कन्हाई (Holi Aayi Re Kanhai)
बॉलीवुड के स्वर्ण युग का यह सदाबहार क्लासिक आज भी होली इवेंट में बजाया जाता है. शमशाद बेगम और मोहम्मद रफी की ओर से गाया गया यह गीत भगवान कृष्ण की चंचल हरकतों को खूबसूरती से दर्शाता है. इसमें राजकुमार और नरगिस हैं.

अंग से अंग लगाना (Ang Se Ang Lagana)
फिल्म भले ही थ्रिलर हो, लेकिन यह गाना होली के दौरान होने वाली मस्ती और धमाका के बारे में है. अलका याग्निक, विनोद राठौड़ और सुदेश भोसले द्वारा गाया गया, यह एक हाई-एनर्जी ट्रैक, निश्चित रूप से आपके फेस्टिवल में उत्साह जोड़ देगा.

होली के दिन (Holi Ke Din)
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी पर आधारित यह गाना आपको जरूर अपने फेंड्स गैंग के साथ गाना चाहिए और इसपर डांस करना चाहिए. इसे महान गायक आनंद बख्शी, भूपिंदर, किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मन्ना डे और आरडी बर्मन ने गाया था.

लहू मुंह लग गया (Lahu Muh Lag Gaya)
गोलियों की रासलीला: राम-लीला का गाना लहू मुंह लग गया को आप अपने पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं. इस सॉन्ग में जैसे रणवीर ने दीपिका को स्टाइलिश अंदाज में रंग लगाया था, वैसे ही आप भी कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










