Holi Songs 2024: इन गानों से होली में जमाए रंग, थिरकने से खुद को नहीं रोक पाएंगे

Holi Songs 2024
Holi Songs 2024: होली का मतलब है रंग, मस्ती और मौज. होली के त्योहार में होली के गाने ना बजे, ऐसा नहीं हो सकता. होली पार्टी में रंग जमाने के लिए सुने ये गाने.
होली के गाने: रंग बरसे गाने में बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अमिताभ-रेखा साथ में नजर आए है. ये सॉन्ग मूवी सिलसिला का है. ये गाना होली पार्टी का जान है. हर पार्टी में या गाना ना बजे, ऐसा नहीं हो सकता है.

शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें का गाना सोनी- सोनी होली के वक्त कॉलेज या स्कूल की पार्टियों में खूब सुने जाते है. गाने में किंग खान ने जबरदस्त डांस किया है. इस सॉन्ग से होली की महफिल को शानदार बनाए.

साल 1993 में आई डर का गाना अंग से अंग कपल्स का पसंदीदा गाना है, जो होली पार्टी में जरूर प्ले किया जाता है. इस फिल्म में राहुल मेहरा (शाहरुख खान) और किरण, जिसका किरदार जूही चावला ने निभाया है, वो साथ में नजर आए है.

गाना होली खेले रघुवीरा फिल्म बागबान का है. ये सॉन्ग फैमिली की होली पार्टियों में जमकर बजाई जाती है. सॉन्ग में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी अपने पूरे परिवार के साथ झूमते नजर आए है.

होली के दिन फिल्म शोले का गाना होली के दिन हर होली पार्टी के प्ले लिस्ट में होता है. इस गाने के बिना तो पार्टी अधूरी मानी जाती है. इसे लता मंगेशकर, किशोर कुमार और आर डी बर्मन ने गाया है. इसके बोल होली के दिन दिल खिल जाते है, रंगों में रंग मिल जाते है काफी मशहूर है.

बलम पिचकारी गाना आपको झूमने पर मजबूर कर देगा. गाने के बीट्स और बोल आपको बॉलीवुड के रेट्रो और क्लासिक समय में ले जाएंगे. ये जब सॉन्ग रिलीज हुआ था तब इसे काफी पसंद किया गया था. आज भी ये हर बार होली पर जरूर सुना जाता है.

गाने डू मी ए फेवर को अनु मलिक ने अपनी आवाज में गाया है. उनके साथ इस गाने को सुनिधि चौहान ने भी गाया है. गाने में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा होली खेलते दिखती है. आप इस गाने के बिना अपनी होली पार्टी को एंजॉय कर सकते है.

बद्रीनाथ की दुल्हनिया का लीड गाना बद्री की दुल्हनिया होली पर फिल्माया गाना है. जिसमें वरुण धवन और आलिया भट्ट नजर आए है. इसके बोल और डांस ऐसे है की किसी को भी डांस फ्लोर पर खींच लेती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










